एक सप्ताह में 4 मुकदमों में 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार‌ कर 8,77,970/- किये बरामद, 161 शिकायतों का किया निस्तारण

Spread the love

फरीदाबाद|  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों ने इस सप्ताह 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल से 2 मई तक साइबर पुलिस की टीमों ने 4 मुकदमों को सुलझाते हुए 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना सेंट्रल का 01, NIT 01 व साइबर थाना बल्लभगढ के 02 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 8,77,970/-₹ बरामद किए हैं तथा 161 शिकायतों का निस्तारण कर ₹1,12,900/- रिफंड कराए हैं, साथ ही 3,13,866 रुपए खातों में फ्रिज कराये गये हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा, सांकला रवि किशोर, राजेश कुमार कलाल, मनोज सिंह, जतिन सिंह, गौतम मीणा, कल्पेश सैनी, महेंद्र मीणा, दिनेश मीणा, गौरव मिश्रा, सनी केशवानी, हर्षित मेरोठा, कुलदीप अरविंद भाई चोडावेदिया, सत्यम खरिया, राज कपूर, हितेश भादू, मोहम्मद वसीम, साहिल व विनीत का नाम शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा है कि आज के आधुनिक युग में साइबर ठगों द्वारा आमजन को तरह-तरह का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ठगों द्वारा लोगों से शेयर मार्केट व टेलीग्राम के माध्यम से टास्क देकर निवेश करवाया जाता है। ठगों द्वारा शुरुआत में लोगों के निवेश किए गए पैसों पर मुनाफा देकर अपना विश्वास जमाया जाता है, जिसके झांसे में आकर लोग और अधिक निवेश करते हैं, बाद में ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर राशि को ठग लिया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें तथा लिखित शिकायत संबन्धित साइबर थाना में दें।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन