स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

Spread the love

फरीदाबाद, 14 मई। उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में सीईओ जिला परिषद सतबीर मान की अध्यक्षता में आज स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा करना और आगामी चरणों के लिए रणनीति बनाना था।

सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली उसके बाद अधिकारियों को केसे वह  इस मिशन को और बेहतर ढंग से कर  सकते है इसके लिए उनको जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्त्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस और तरल कचरे के निपटान, शौचालयों के निर्माण और स्वच्छता सुविधाओं में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास करने पर जोर दिया और साथ है उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों को अपने आसपास स्वच्छता रखने की अपील करे और स्वच्छता के फायदे भी समझाएं जिससे वह अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में जिला प्रशासन की सहायता कर सके।

सीईओ जिला परिषद ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन न केवल हमारे शहरों और गांवों को स्वच्छ बनाने का एक प्रयास है, बल्कि यह एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी से मिलकर इसे सफल बनाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान दें।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन