एबीवीपी ने शुरू किया धरना – कहा छात्र हितों से नहीं होगा कोई समझौता

Spread the love

फरीदाबाद । अभाविप जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकताओं ने आज से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया व जोरदार प्रदर्शन किया, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन के माध्यम से दबाव बनाकर प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया गया जिसके तहत पुलिस प्रशासन द्वारा चार से पांच गिरफ्तारियां की गई जिसमें विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज कॉलेज अध्यक्ष ऋषभ भड़ाना देव व देव वशिष्ठ नाम के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई,मगर विद्यार्थी परिषद किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं है और ना ही किसी दबाव में आने वाली है जिसके चलते विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन दिन भर जारी रहा | एबीवीपी इकाई अध्यक्ष नरेन सैनी ने बताया कि अभाविप गत् दो दिवस पहले ही प्रशासन को जगाने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन किया मगर विश्वविद्यालय प्रशासन की नींद टूट नहीं रहीं, ऐसे में एबीवीपी इकाई ने निर्णय लिया है कि जब तक विधार्थी हितों में निर्णय नहीं होगा हम लगातार धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं |

विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कुलपति को दो बार 16 सुत्रीय मांग पत्र छात्र हितों को लेकर सौंप चुकी है, जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिसमें वाटर कूलर, सुचारू रूप से क्लास न चलना, छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन की उचित व्यवस्था, लैब में सामान उपलब्ध न होना, क्लास में माइक और स्पीकर की उचित व्यवस्था ना , क्लब की मुलभूत सुविधाएं और उनके फंड, एकेडमिक कैलेंडर और कैंपस टाइमिंग, समेत अनेक विषयों पर ज्ञापन दिया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही थी जिसको लेकर आज जेसी बोस विश्वविद्यालय इकाई द्वारा मुख्य गेट को बंद कर प्रदर्शन किया गया, इस दौरान प्रशासन ने हाथपाई कर विधार्थियों पर दबाव बनाने व अपनी कमियां छिपाने का प्रयास किया गया, मगर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को झुकाने का कार्य करते हुए जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करवाने का प्रयास किया जिस पर विश्वविद्यालय कुलपति ने एक सप्ताह का समय मांगते हुए सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया |

एबीवीपी उपाध्यक्ष आंचल नागर ने बताया कि इससे पहले ज्ञापन दिया गया था मगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विषय को गंभीरता से नहीं लिया। एबीवीपी कार्यकर्ता लावन्या व अंजलि ने संयुक्त रूप से बताया विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों को लेकर गंभीर नहीं विश्वविद्यालय में गर्मी में पीने के पानी की भी कोई सुविधा नहीं है, विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन, छात्रा कॉमन रूम, वॉशरूम, साफ-सफाई, समेत अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसपर विश्विद्यालय प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। छात्र नेता राहुल व हर्ष का कहना है विश्वविद्यालय में क्लब की अटेंडेंस और उनके फंड, एकेडमिक कैलेंडर और कैंपस टाइमिंग, अकेडमी कलेंडर न हो ने के कारण छात्रों को प्रतिदिन सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक विश्वविद्यालय कैंपस में ही रहना पड़ता है, क्लब में जुडे छात्रों का अटेंडेंस सुनिश्चित न होना बड़ा गंभीर विषय है|

इस अवसर पर विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज में बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर छात्र हितों के लिए संघर्षरत है, विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों की मांगों को पूरा नहीं करेगी तो विद्यार्थी परिषद छात्र हितों में भूख हड़ताल भी बैठेगा। इस मौके पर एबीवीपी के निधि, पूजा, रीतू, लावण्या, प्रवीन, सुमित, कुलदीप, ऋषभ, मोहित, निश्चय, यशवर्धन, हरिश,अमन, ममता, कुलदीप, हरीश, अंजलि , रविन्द्र आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन