एकॉर्ड अस्पताल का पर्यावरण संरक्षण अभियान – पौधारोपण और ‘नो टू प्लास्टिक’ की अनूठी पहल

Spread the love

फरीदाबाद, 4 जून। स्वस्थ जीवन के लिए हरियाली और स्वच्छता जरूरी है – इसी सोच के साथ एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। ग्रेटर फरीदाबाद की प्रमुख रिहायशी कॉलोनियों जैसे पुरी अमनविलास, अमोलिक रेजिडेंसी और एसआरएस रेजिडेंसी में अस्पताल द्वारा वृक्षारोपण और ‘नो टू प्लास्टिक’ अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर अस्पताल की टीम ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर पौधे लगाए और प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए जूट के बैग भी बांटे। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को समझाना था।

अभियान के दौरान एकॉर्ड अस्पताल के चेयरमैन डॉ. जितेन्द्र कुमार, निदेशक डॉ. प्रबल रॉय, डॉ. ऋषि गुप्ता, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. युवराज कुमार और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकुंद सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. जितेन्द्र कुमार ने कहा, “पेड़ लगाना हमारे बच्चों के लिए स्वच्छ हवा का निवेश है। वहीं, प्लास्टिक का उपयोग कम करना धरती को बचाने की दिशा में पहला कदम है।”

उन्होंने यह भी कहा कि जूट बैग का वितरण इस बदलाव का प्रतीक है जिसे हम सब मिलकर ला सकते हैं – एक स्वच्छ, हरा-भरा और प्लास्टिक-मुक्त फरीदाबाद।

इस अभियान में स्थानीय बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। एकॉर्ड अस्पताल आने वाले हफ्तों में इस मुहिम को अन्य सोसाइटीज़ में भी जारी रखेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जागरूकता अभियान से जुड़ सकें और एक बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सके।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल