अवैध खनन की मॉनिटरिंग के साथ वैध परमिट की हो रही है जांच 

Spread the love

– वैध परमिट और निर्धारित नियमों के तहत ही करें खनिज परिवहन, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई

– खनन विभाग की टीम निरंतर कर रही है मॉनिटरिंग

फरीदाबाद, 25 फरवरी। फरीदाबाद जिला में किसी भी रूप से अवैध खनन न हो और वैध परमिट के साथ निर्धारित नियमों की पालना करते हुए खनिज परिवहन चलें, इसके लिए खनन विभाग पूरी तरह से सजग एवं सतर्क है। खनन विभाग के महानिदेशक के.एम.पांडुरंग के निर्देशानुसार फरीदाबाद जिला के खनन विभाग के अधिकारी दिन रात हर खनन गतिविधि व खनिज वाहनों की परिस्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।

जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने बताया कि जिला में किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन नहीं हो रहा है और वे स्वयं अपनी टीम के साथ विभाग द्वारा राजस्थान की ओर से आने वाले वाहनों की जांच निरन्तर कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई मालवाहक वाहनों की जांच की गई और खनिज परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल भी की गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सभी मालवाहक गाड़ियों की चेकिंग के साथ-साथ उसमें कितना सामान ले जाया जा रहा है और बिल भी जितना सामान गाड़ी में है, उसी के अनुसार बिल बने हैं या नहीं इस बारे जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी गाड़ी बिना बिल के नहीं मिली इसके साथ ही अरावली क्षेत्र की भी निगरानी की गई।

खनन अधिकारी ने कहा कि यमुना रेती और मिट्टी के अवैध खनन अगर कोई करता है तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से ऐसा करने वालों के बारे में जिला प्रशासन को सूचना देने का भी आह्वान किया। इसके अलावा माइनिंग विभाग के पास अवैध रेती व मिट्टी खनन के संदर्भ में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो विभाग की निरीक्षण टीम और राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन