सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सव : शब्द ब्रह्म की महानता एवं महत्ता

Spread the love

फरीदाबाद।  सतयुग दर्शन ट्रस्ट का वार्षिक रामनवमी यज्ञ महोत्सवआज भूपानी स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा पर प्रात: 8:00 बजे सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ व रामायण के अखंड पाठ के साथ आरंभ हुआ। आरम्भिक विधि के उपरांत सजनों को सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ के अनुसार मूलमंत्र आद्‌ अक्षर ओ३म शब्द की महानता से परिचित कराते हुए कहा गया कि ओ३म यानि शब्द ब्रह्म इस सृष्टि का मौलिकप्रथमप्रधान व मुख्य कारण है। यह ही वह सबसे बड़ी नित्य चेतन सत्ता है जो जगत का मूल कारण तथा सत्‌चित्त्‌आनंदस्वरूप मानी गई है। इसी ब्रह्मबीज से सृष्टि यानि जगत की उत्पत्ति होती हैपालन होता है व अंतत: इसी में उसका लय हो जाता है। इस प्रकार सूक्ष्म आत्मतत्व होने के कारण यही संपूर्ण संसार को एक रस प्रकाशित करने वालाब्रह्म सत्ता के रूप में सभी प्राणियों में प्रवेश करने वाला और एक होकर भी अपने आपको अनेक रूपों में सृजित करने वाला है। जैसा कि सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ में कहा भी गया है:-

असलियत स्वरूप है जे ब्रह्म जैंदा रूप रेखा नहीं रंग

ओ३म विच विशेष हूँओ३म तूं निर्लेप हूँ

अर्थात्‌ ओ३म अथवा ब्रह्म ही हमारा असलियत स्वरूप हैजिसका कोई रूपरंग व रेखा नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि परब्रह्मपरमेश्वरशब्द ओ३म्‌ में विशेष होते हुए भी उससे निर्लेप हैं यानि कर्त्ता होते हुए भी अकर्त्ता है। इस तरह सर्गुण रूप में सर्वव्यापक यही सर्वत्र गमन करता है व निर्गुण रूप में अपनी चमक दिखाता है। यही नहीं त्रिलोक एवं कालत्रयी में जो भी समाहित है वह सब ओम्‌ में ही अंतर्भूत है। अत: यह जो कुछ भी भूतवर्तमान व भविष्यत्‌ हैउसी की व्याख्या है। इसके अतिरिक्त जो अन्य त्रिकालातीत वस्तु हैवह सब भी ओ३म्‌ ही है। इस प्रकार यह त्रयात्मक जगत्‌ प्रणव ओ३म्‌ से ही परिव्याप्त है।

इसलिए तो वेद हो या पुराणगुरू ग्रंथ साहिब हो या कुरानउपनिषद हो या धर्म शास्त्ररामायण हो या गीता समस्त ग्रन्थ व वेद-शास्त्र इसी अक्षर की व्याख्या करते हैं और कहते हैं कि इस शब्द का युक्ति अनुसार सिमरन करने पर इंसान अपनी सुरत का नाता अखंडता से दिव्य परमेश्वर संग जोड़ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर सकता है और ‘ईश्वर है अपना आप‘ के विचार पर खड़ा हो आत्मपद की सार को पा जाता है। जैसा कि सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ में कहा भी गया है:-

चार वेद कुदरती आयेछ: शास्त्र कुदरत ने रचाये।

इन्हां विचों इन्सानों अलफ नूं पा लीजियो।

अलफ़ अक्षर नूं जप जप केईश्वर दी पहचान कीजियो।

इस तथ्य के दृष्टिगत सब सजनों को कहा गया कि समस्त वेद-शास्त्रों की व्याख़्या में उलझने के स्थान परइस मूलमंत्र आद अक्षर अमर आत्मा के संग अपने ख़्याल का नाता जोड़ो ताकि प्रकाश हो जाए और आप आत्मेश्वर की पहचान करने में समर्थ हो जाओ। इस संदर्भ में एक नृत्य नाटिका के माध्यम से सजनों को समझाया गया कि जिस प्रकार बाहर सूरज का प्रकाश होने पर यह बैहरूनी जगत और इसकी हर वस्तु निगाह आने लगती हैठीक उसी प्रकार आद्‌ अक्षर के अजपा जाप सेजब आत्मा रूपी सूरज के प्रकाश का हृदय में उदय होता हैतो अन्दरूनी जगत दिखाई देने लगता है। गहराई से उस प्रकाश में देखने परआत्मा में जो बिन सूरजों जगमगा रहा है परमात्मावह दृष्टिगोचर हो जाता है। ऐसा होने पर निज ईश्वर स्वरूप की पहचान हो जाती है और कुछ अतिरिक्त प्राप्त करने की इच्छा बाकी नहीं रह जाती क्योंकि तब तो स्वयं में ही भरपूरता यानि परिपूर्णता का एहसास होने सेपरमानन्द प्राप्त हो जाता है और जीव आत्मतृप्त हो विश्राम को पा जाता है।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन