अप्रैल 2025 से पहले की लंबित शिकायतों का समाधान न करने पर संबंधित विभागों को माँगा गया जवाब: डीसी विक्रम सिंह

Spread the love

– डीसी ने कहा, बैठक में अनुपस्थित रहने पर विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी

– डीसी ने समाधान शिविर और पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की

फरीदाबाद, 6 जून  | जिला उपायुक्त श्री विक्रम सिंह ने आज शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर, सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त सभी जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं इन शिकायतों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

बैठक में डीसी ने कहा कि माह अप्रैल 2025 से पहले की जो भी शिकायतें अब तक लंबित हैं, और जिनका समाधान विभागों द्वारा नहीं किया गया है, उनके लिए संबंधित विभाग से जवाब माँगा गया और बैठक में विभाग के अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। इस कार्य में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा की गई लापरवाही पर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। डीसी ने यह भी कहा कि यदि कोई अधिकारी बिना सूचना के समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहता है और उसके विभाग से संबंधित कोई शिकायत लंबित पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी और इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।

डीसी विक्रम सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शिकायत का निपटारा केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता से सीधा संपर्क कर उसकी संतुष्टि प्राप्त करना अब अनिवार्य होगा। समाधान के बाद प्राप्त फीडबैक को पोर्टल पर अपडेट करना भी आवश्यक कर दिया गया है ताकि कोई भी शिकायत दोबारा न खुले। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी विभागीय प्रगति की पारदर्शी प्रस्तुति सुनिश्चित करे। इसके लिए सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि समीक्षा बैठक से एक दिन पूर्व ही पोर्टलों पर हल की गई शिकायतों को अपडेट कर ‘निपटान श्रेणी’ में दर्ज करें, ताकि समीक्षा बैठक के दौरान केवल वास्तविक लंबित मामलों की चर्चा हो।

डीसी ने स्पष्ट किया कि जिन विभागों में शिकायतों की संख्या अधिक है, वे विशेष अभियान चलाकर उनका शीघ्र निवारण सुनिश्चित करें। वहीं, जिन शिकायतों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनके समाधान के लिए संयुक्त समन्वय एवं सहयोग की कार्यशैली अपनाई जाए।

इस समीक्षा बैठक में एडीसी सतबीर मान, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन