किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : कृष्ण लाल पंवार

Spread the love

– हरियाणा सरकार के खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पाली क्रेशर जोन का किया औचक निरीक्षण

फरीदाबाद, 08 मई। हरियाणा सरकार के खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज वीरवार को फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के इस अचानक दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खनन संबंधी गतिविधियों की वास्तविक स्थिति की जांच करना तथा राज्य सरकार को संभावित राजस्व हानि से बचाना था।

खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राजस्थान से आने वाले भारी वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक पत्थर लोड कर हरियाणा के क्रेशर जोन में उतारा जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित इरवन्ना (वाहन लोडिंग सीमा) 55 टन है। यदि कोई इससे अधिक पत्थर लोड करता है तो 4 से 5 लाख रुपये तक का चालान काटा जाता है। अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज स्वयं मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है।

निरीक्षण के दौरान खनन मंत्री ने एक क्रेशर इकाई का लगभग एक घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित दस्तावेजों, ट्रक लोडिंग डेटा, वजन रजिस्टर, चालान की प्रतियां और गेट एंट्री लॉग्स की जांच की। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कहीं किसी स्तर पर अनियमितता तो नहीं बरती जा रही है। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि, “यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या क्रेशर मालिक, यदि राज्य सरकार के खजाने को नुकसान पहुंचाने में संलिप्त पाया गया तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार की नीति स्पष्ट है — राजस्व की चोरी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर जिला खनन अधिकारी कमलेश बिडलान, आरटीए अधिकारी के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव