अशोक मस्ती के गीत की मनभावनी पेशकेश से महा स्टेज की ओर खिंचे चले पर्यटक

Spread the love

सूरजकुंड (फरीदाबाद)।
पंजाबी व हरियाणवी गीत की धुन जब मेला परिसर की महा स्टेज पर बजी तो मेला घूमने आए पर्यटक अनायास ही सुरीली आवाज की ओर खिंचे चले आए। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2025 में सोमवार की शाम प्रसिद्ध गायक अशोक मस्ती के नाम रही। अशोक मस्ती ने जब मंच से अपनी सुरीली आवाज में गीतों को गुनगुनाना शुरू किया तो उन्हें सुनने के लिए पर्यटकों की भीड़ का सैलाब महा स्टेज की ओर उमड़ पडा। मशहूर गायक अशोक मस्ती ने अपने आकर्षक अंदाज से महा स्टेज के माहौल को मस्तीनुमा बना दिया। मंच के समक्ष मौजूद सभी दर्शक उनके द्वारा गाए गए हर एक गीत पर झूमते नजर आए।
अशोक मस्ती ने अपनी गायकी के अनोखे अंदाज से 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला की सोमवार की सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए। उन्होंने दर्शकों के पसंदीदा गीतों की एक के बाद पेशकश से गानों की झड़ी सी लगा दी। स्टेज पर उनके द्वारा गाए गए भूलभुलैया के गीत हरे राम हरे राम हरे कृष्णा हरे राम… के साथ-साथ पंजाबी गीत ठेकेयां ते निट खडक़े खडक़े ग्लासी तेरे नाम ते… को सुनते ही सभी दर्शक मदमस्त होकर नाचने लगे। इसके अलावा उन्होंने तेनु काला चश्मा जचदा ए जचदा ऐ गोरे मुखड़े ते…, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी शराबी ये दिल हो गया…, चुरा लिया है तुमने जो दिल को…, तेरी आंख्या का यो काजल… जैसे कई अन्य हिंदी व पंजाबी हिट गीतों के गायन से दर्शकों को मस्ती में भरकर नाचने पर मजबूर कर दिया।


मशहूर गायक अशोक मस्ती अपनी सुरीली आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी से लेकर पंजाबी गीतों को अपनी बेहतरीन आवाज दे रखी है। अशोक मस्ती ने मेले की सांस्कृतिक संध्या को उस समय और रंगीन बना दिया जब वे दर्शकों के बीच पहुंचकर गीतों को गाने व झूमने लगे। सूरजकुंड मेला की सांस्कृतिक संध्या में गायक अशोक मस्ती ने जहां अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया वहीं दर्शकों ने भी अपने हाथों को ऊपर उठाकर किलकारियों के साथ उन्हें प्रोत्साहित किया।
जाने माने गायक अशोक मस्ती ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला की सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा का बारम्बार धन्यवाद व आभार प्रकट किया। कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा व पर्यटन निगम हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2025 की हर शाम को शानदार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील कुमार, महाप्रबंधक आशुतोष राजन सहित अन्य अधिकारी व दर्शक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन