आयुष्मान भारत योजना केवल कागजों और प्रचार तक सीमित, जनता को नहीं मिल रहा लाभ: सांसद कुमारी सैलजा

Spread the love

कहा- मोतियाबिंद, पित्त की थैली और बच्चेदानी के ऑपरेशन योजना से बाहर कर जनता से किया धोखा

चंडीगढ़, 07 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार की बहुप्रचारित आयुष्मान भारत योजना की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि यह योजना केवल कागजों और प्रचार तक सीमित होकर रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर आम जनता को इसका कोई ठोस लाभ नहीं मिल रहा है। न केवल मोतियाबिंद, पित्त की थैली व बच्चेदानी के ऑपरेशन जैसे आवश्यक इलाज योजना के दायरे से बाहर कर दिए गए हैं, बल्कि कई निजी अस्पताल अब सडक दुर्घटनाओं के घायलों तक को इलाज देने से मना कर रहे हैं।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की विफलता से आमजन परेशान है। केंद्र सरकार की बहुप्रचारित आयुष्मान भारत योजना की सख्त आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल कागजो और प्रचार तक सीमित होकर रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर आम जनता को इसका कोई ठोस लाभ नहीं मिल रहा है। इस योजना का प्रचार प्रसार कर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है, सरकार की ओर से जो दावे किए जा रहे है जमीनी हकीकत में स्थिति इसके उलट दिखाई देती हैद्व प्राइवेट अस्पताल जिन्हें इस योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है वे मनमानी कर रहे है, कभी कभी तो वे उपचार करने से ही इंकार कर देते है तो कभी कभी सर्वर आयुष्मान कार्ड नहीं उठा रहा है कहकर मना कर देते है। ऐसे हालात में गरीब मरीजों को कैश में भुगतान कर ईलाज करवाना पड़ता है।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को निजी अस्पतालों में इलाज से वंचित किया जा रहा है। न केवल मोतियाबिंद, पित्त की थैली व बच्चेदानी के ऑपरेशन जैसे आवश्यक इलाज योजना के दायरे से बाहर कर दिए गए हैं, बल्कि कई निजी अस्पताल अब सडक दुर्घटनाओं के घायलों तक को इलाज देने से मना कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार दावा कर रही है कि गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि जब मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, तो उन्हें बहानेबाजी और टालमटोल का सामना करना पड़ता है। यह जनविरोधी नीति है और गरीबों के साथ सरासर अन्याय है। सांसद ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार तुरंत आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करे, निजी अस्पतालों को योजना से हटाने की बजाय उनकी जवाबदेही तय की जाए, जिन रोगों को योजना से बाहर किया गया है, उन्हें फिर से शामिल किया जाए, योजना की निगरानी के लिए एक पारदर्शी और जवाबदेह तंत्र स्थापित किया जाए। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सदैव गरीबों और आमजन की आवाज बनकर खड़ी है और ऐसी विफल योजनाओं का खुलकर विरोध करेगी।

  • Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    Spread the love

    Spread the loveसोनीपत। हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने सोनीपत के राई में स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप…

    Continue reading
    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    Spread the love

    Spread the loveचंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई कैबिनेट की बैठक में हरियाणा मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1993 के तहत टूरिस्ट परमिट के अनुसार चलने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा