भांकरी क्रिकेट क्लब ने 32 रन से जीता मुकाबला

Spread the love
एक अन्य मैच में एसआरपी 11 ने राइजिंग स्टार 3 को 42 रनो से हराया
फरीदाबाद। आलमपुर गांव स्थित ब्लू बर्ड स्पोटर्स काम्पलैक्स में खेले जा रहे पहले ब्लू बर्ड क्रिकेट कप के मुकाबले में भांकरी क्रिकेट क्लब और रावत एयरफोर्स आमने-सामने हुए। टॉस जीतकर भांकरी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193/7 का स्कोर खड़ा किया। राज ने शानदार शतक लगाते हुए 126 रन (50 गेंद, 14 चौके, 8 छक्के) जड़े, जबकि मनोज फागना ने 25 रन (21 गेंद, 5 चौके) बनाए। रावत एयरफोर्स की ओर से मनोज रावत ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में रावत एयरफोर्स की टीम 161/9 तक ही पहुंच सकी। धीरज शर्मा ने 71 रन (38 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) और पीके ने 21 रन (13 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) बनाए। भांकरी क्रिकेट क्लब के लिए कुल्ली फागना (4 ओवर, 23 रन, 3 विकेट) और राज (4 ओवर, 26 रन, 3 विकेट) ने बेहतरीन गेंदबाजी की। भांकरी क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 32 रन से अपने नाम किया।
एक अन्य मैच में एसआरपी 11 ने राइजिंग स्टार  3 को 42 रनो से हराया। राइजिंग स्टार 3 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एसआरपी 11 ने 7 विकेट खोकर 257 रन बनाए।  एसआरपी 11 की ओर से महेंद्र ने 41 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। योगेश चौधरी ने 39 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के थे। राइजिंग स्टार 3 की ओर से गुलशन यादव ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट झटके। राइजिंग स्टार 3 की ओर से सचिन राय ने 45 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के थे। सुमित राजपूत ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। एसआरपी 11 की ओर से अनवीश ने 4 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट लिए। एसआरपी 11 ने यह मुकाबला 42 रन से जीत लिया।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव