फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, सेक्टर 7 में ज्वेलरी की दुकान पर हुई लूट का खुलासा

Spread the love

अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 5 आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अमरोहा व बिजनौर से किया काबू

फरीदाबाद । बता दें कि पुलिस चौकी सेक्टर 7 फरीदाबाद में विनय वासी सेक्टर 7 फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में बताया कि 07 जनवरी को सुबह करीब 10-30 बजे उसकी हुड्डा मार्किट सेक्टर 7 फरीदाबाद स्थित तरुण ज्वैलर्स की दुकान में चार नकाबपोश आरोपी हाथ में कट्टा (हथियार), चाकू लेकर आए और दुकान से पुरानी चांदी लगभग 10 किलो, नकदी लगभग 2 लाख, सोना 50 ग्राम व 350 के आसपास राशि रत्न लूट कर ले गए, जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 8 में अवैध हथियार के दम पर लूट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने मामले को कामयाब बनाने के लिए अपराध शाखाओं को निर्देशित किया गया, जिस प्रकार पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के दिशा निर्देश व सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने तकनीकी सहायता व मुखबर की सूचना के आधार पर 5 आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अमरोहा व बिजनौर से काबू किया है।

काबू आरोपियों में रिजवान(29) वासी गांव रसूलपुर नंगला जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, मोहम्मद अहमद(45) वासी गांव चुचैला कलां जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश, मुबीन उर्फ बबलू(35) वासी लक्ष्मी नगर गजरोला उत्तर प्रदेश, सौरभ वर्मा(29) वासी गांव चुचैला कलां जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश व इरशाद(25) वासी गांव रसूलपुर नंगला जिला बिजनौर हाल बाटला हाउस जामिया नगर दिल्ली के नाम शामिल है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सौरभ इस वारदात का मास्टरमाइंड है जिसने वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था। आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने से पहले 2 दिन ज्वेलरी शॉप की रेकी भी की थी।

पांचों आरोपियों को अपराध शाखा टीम ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। लूट के सामान की बरामदगी, वारदात में प्रयोग वाहन व अधिक जानकारी के लिए के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन