भाजपा जिला फरीदाबाद कोर कमेटी की बैठक संपन्न

Spread the love

फ़रीदाबाद 20 फरवरी । भाजपा ज़िला फ़रीदाबाद की कोर कमेटी  की बैठक भाजपा ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर संपन्न हुई, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,  हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री  राजेश नागर,  जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, विधायक सतीश फागना, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री राजीव जेटली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर,  पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, ज़िला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा आदि उपस्थित रहे । ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि जिला कोर कमेटी बैठक में नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर लिया गया है, भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी के सभी विधानसभाओं के वार्डों में जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए विधानसभा अनुसार तिथि तय की गई, 22 फरवरी को एन आई टी, 24 फरवरी बल्लभगढ़ विधानसभा, 25 फरवरी को फरीदाबाद विधानसभा, 26 फरवरी को बडखल विधानसभा, 27 फरवरी को तिगांव विधानसभा में मेयर प्रत्याशी के कार्यक्रम रहेंगे । 23 फ़रवरी 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का फरीदाबाद में प्रवास रहेगा और तिगाँव एवं फरीदाबाद विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रोड शो का आयोजन किया जायेगा, बैठक में रोड शो के प्रबंधन और तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में प्रवासी नेताओं के प्रवास प्रबंधन और उनके कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, इसके अलावा नगर निगम चुनाव से जुड़े प्रबंधन एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुईं ।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन