सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य ‘प्रोफेशनल मीट’ का किया गया आयोजन

Spread the love

फरीदाबाद, जून । भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित ‘प्रोफेशनल मीट’ का आयोजन सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज के प्रोफेशनल वर्ग — जिसमें अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षाविद, उद्यमी, खिलाड़ी,पत्रकार,व्यावसायी और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप से अवगत कराना था। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों से जुड़े सैकड़ों प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भाजपा सरकार के 11 वर्षों के सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल ने की। मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल और बड़खल विधानसभा से विधायक श्री धनेश अदलखा उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने भारत की सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए पिछले 11 वर्षों के शासन को स्वतंत्र भारत का स्वर्णिम काल बताया।

मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग: विपुल गोयल

श्री विपुल गोयल (कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार) ने कहा: “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, मोदी जी ने भारत में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। यह 11 वर्ष केवल प्रशासनिक उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव और वैश्विक मंच पर भारत की पुनः प्रतिष्ठा का कालखंड है।” उन्होंने आगे कहा कि “मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता, और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है। आने वाला समय मोदी जी के विकसित भारत विज़न को साकार करने का है। पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया, जिसकी पुष्टि स्वयं विश्व बैंक द्वारा की गई है। भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले वर्षों में शीर्ष तीन में शामिल होने की दिशा में अग्रसर है। देश की डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे का तीव्र विकास, विदेशी निवेश में वृद्धि और वैश्विक नेतृत्व की भूमिका एक मजबूत भारत का प्रमाण हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग 142 से 63 तक पहुँची। 1500+ अप्रचलित कानूनों को समाप्त कर बिज़नेस को आसान बनाया गया। 3.96 लाख किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण, एक्सप्रेसवे, मेट्रो रेल लाइन. 140+ नए हवाई अड्डे, 136 वंदे भारत ट्रेनें, और विश्वस्तरीय रेलवे व इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएँ भारत को तेज़ी से बदल रही हैं। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए पिछले 11 सालों में मोदी जी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख किया। ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ जैसी पहलों का जिक्र करते हुए, उन्होंने युवाओं की भूमिका को सराहा। 1.25 लाख से अधिक स्टार्टअप्स का निर्माण हुआ जिसमें 17.5 लाख युवाओं को स्टार्टअप्स में रोजगार मिला। 1.60 करोड़ युवाओं को स्किल किया गया और रोज़गार उपलब्ध कराये गये । शिक्षा में क्रांति के शिक्षा नीति में बदलाव कर नई शिक्षा नीति शुरू की गई, 23 नए AIIMS, 7 नई IIT, 11 नए  IIM और 490 विश्वविद्यालयों की स्थापना ने शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बनाए। MBBS सीटों में दोगुना वृद्धि,  डीबीटी से ₹3.80 लाख करोड़ से अधिक की बचत, डिजिटल इंडिया, और भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार मोदी युग की विशेषताएं हैं। 11 वर्षों में जन कल्याण के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 4 करोड़ से अधिक पक्के घर, 15 करोड़ घरों में नल से जल, 12 करोड़ से अधिक शौचालय, 10 करोड़ से अधिक उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मेडिकल बीमा उपलब्ध कराया गया। श्री गोयल ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार का लक्ष्य केवल शासन नहीं, बल्कि हर नागरिक को सशक्त करना, भारत को वैश्विक नेतृत्व दिलाना और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसमें प्रोफेशनल वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।”

 मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से राष्ट्र पुनर्निर्माण का नया युग प्रारंभ हुआ : धनेश अदलखा

बडखल से विधायक धनेश अदलखा ने कहा: “2014 में जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तभी से राष्ट्र पुनर्निर्माण का नया युग प्रारंभ हुआ। यह 11 साल ‘संकल्प से सिद्धि’ की यात्रा है।” मोदी जी समाज के हर वर्ग गरीब महिला युवा और  किसान सबको मजबूत करने का काम किया।  महिला सशक्तिकरण के लिए नीति से शक्ति तक की यात्रा तय की । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी, नमो ड्रोन दीदी, मातृत्व वंदन योजना, 26 सप्ताह की मातृत्व अवकाश जैसी योजनाओं ने महिला गरिमा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी। सैनिक स्कूलों और NDA में महिलाओं को प्रवेश, और 33% आरक्षण कानून ने महिलाओं को राजनीतिक शक्ति भी प्रदान की। युवाओं को स्किल कर रोजगार के नए नए अवसर उपलब्ध करवाए । गरीब, किसान और आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की ताकि देश के हर वर्ग को सशक्त किया जा सके । प्रधानमंत्री किसान योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना, और आयुष्मान भारत ने आमजन तक सीधे लाभ पहुँचाया। 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज और जनधन योजना के तहत करोड़ों बैंक खाते खोले गए। विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ बीमा तोजना के माध्यम से देश की आधी जनसंख्या को 5 लाख तकनीक मुफ़्त मेडिकल बीमा उपलभ्ध कराया । 2047 तक एक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और प्रोफेशनल वर्ग के साथ सबकी  भागीदारी आवश्यक है।”  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंशा करते हुए कहा कि हरियाणा ने भ्रस्टाचार पर चोट कर व्यवस्था परिवर्तन करते हुए राज्य में पारदर्शी शासन व्यव्स्था खड़ी की । आज हरियाणा में गरीब घर के युवाओं को ‘बिन पर्ची बिन खर्ची’ को योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से पारदर्शिता आई है। हरियाणा अनुसूचित आयोग, पिछड़ा आयोग, सफाई कर्मचारी आयोग और घुमंतू जाति विकास बोर्ड की स्थापना कर वंचित वर्गों को सशक्त किया गया। महिलाओं को 50% आरक्षण स्थानीय निकायों में देकर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की गई। भूमिहीनों को प्लॉट देने का कार्य भी सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष – भारत के नव निर्माण की मजबूत नींव हैं: पंकज पूजन रामपाल

भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष – भारत के नव निर्माण की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस तेज़ गति से प्रगति की है, वह विश्व इतिहास में एक नई मिसाल के रूप में दर्ज की जा रही है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज पूरे विश्व में मोदी का डंका बज रहा है।  श्री पंकज पूजन ने कहा कि वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, शिक्षक और अन्य प्रोफेशनल राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं और 2047 विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी प्रोफेशनल की भागीदारी अहम है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगडा, मनोज वशिष्ठ, राज मदान, संदीप शर्मा, माधव रावत, मनीष द्विवेदी, गरिमा आहूजा, नरेन्द्र जैन, सीमा भारद्वाज, पुनीता झा, पार्षद गण, प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में आर एस गांधी, पी पी सिंह , मनोहर भल्ला , राजीव गिरधर , नीरज चावला, डी सी गर्ग , संजय बतरा , अनिल पाराशर , मनोज पंडित , के के जैन , मित्रपाल , मूलचंद मित्तल , सीए संतोष गुप्ता, हरीश मंगला, विमल खंडेलवाल, विक्रम सिंह अरुआ, प्रकाशवीर नागर, मनीष छौंकर, एडवोकेट लक्ष्मण तंवर,के. एल शर्मा, सतीश कौशिक, राजकुमार तंवर, प्रमोद मावी, जितेन्द्र गिरोटी, विपिन यादव, गौरव, जैनब नकवी, दिनेश तोमर, विक्रम अरुआ , अश्वनी गुलाटी, उमा सिंह,पत्रकार  दीपक गौतम, देवेन्द्र, राजेंद्र दहिया, ओमप्रकाश पांचाल, अर्जुन माथुर, राजेंद्र ढिलों, मोहित अग्रवाल, नीतेश पाराशर, डीसी गर्ग, शिव प्रकाश भारद्वाज, एडवोकेट पवन गुप्ता आदि बुद्धिजीवी वर्ग के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी एवं धनेश अद्लक्खा जी ने सभी प्रफेशनल कार्यकर्ताओं के साथ किया |

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा