मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने यूपीएचसी 21-डी का किया निरिक्षण

Spread the love

– मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सशक्त करने के निर्देश’

फरीदाबाद, 11 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में जिला फरीदाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने आज सेक्टर- 21-डी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में व्यापक सुधार आवश्यक है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी निगरानी में भर्ती रोगियों के लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मामलों का पंजीकरण समय पर किया जाए। इसके अतिरिक्त, टीबी और गैर-संक्रामक रोगों (एनसीडी) की पहचान, उपचार और जांच को बेहतर बनाने हेतु उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए देखभाल सेवाएं प्रदान की जाएं।

उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि वे मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनियमितता और गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव