मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जी को जयंती पर किया नमन

Spread the love

नई दिल्ली । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नई दिल्ली में संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत रविदास की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज ने एकता, मानवता और भाईचारे का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हमें संतो, महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए सदैव समाज भलाई के काम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार-प्रसार योजना शुरू की हुई है, जिसके अंतर्गत संतो, महापुरुषों की जयंतियां व शताब्दियां सरकारी तर्ज पर मनाने की पहल की है। इसी कड़ी में संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती, बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती, संत कबीरदास जयंती, भगवान वाल्मिकी जयंती आदि जयंतियां एवं शताब्दियां राज्य स्तर पर मनाई गई हैं।

सतगुरु रविदास जी महाराज के श्लोक ‘‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सब को अन्न, छोट बड़ा सब संग बसे रैदास रहे प्रसन्न’’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि उनकी वाणी को चरितार्थ करने का काम पिछले दस वर्षों में हरियाणा सरकार ने किया है। आज गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि संत रविदास जी का एक स्मारक कुरूक्षेत्र में बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के राजस्व, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भी संत गुरू रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading
    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    Spread the love

    Spread the love  वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे