मुख्यमंत्री ने शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों का बंधाया ढांढस

Spread the love

मुख्यमंत्री ने शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों का बंधाया ढांढस
गुरुवार को गांव नगला मोहम्मदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने की  घोषणा : गांव में ऑपरेशन सिंदूर शहीद दिनेश कुमार शर्मा के नाम से बनाया जाएगा पार्क

पलवल, 15 मई | गत दिनों पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ सीमा पर किए गए हमले में शहीद हुए जिला पलवल के उपमंडल होडल के लांस नायक शहीद दिनेश कुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को गांव नगला मोहम्मदपुर पहुंचे। उन्होंने शहीद दिनेश कुमार शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीद को नमन किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और पूरा क्षेत्र उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शहीद के परिजनों का ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सपूत शहीद दिनेश कुमार शर्मा ने सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का डटकर मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जिस पर सभी भारतवासियों को गर्व है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय दिनेश कुमार शर्मा पुंछ सीमा पर लांस नायक के पद पर तैनात थे।

गांव में ऑपरेशन सिंदूर शहीद दिनेश कुमार शर्मा के नाम से बनाया जाएगा पार्क : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहीद दिनेश कुमार शर्मा के परिजनों को सरकार की योजना के अनुसार आर्थिक मदद व सुविधाएं दी जाएंगी। शहीद दिनेश कुमार शर्मा के पिता दयाचंद ने गांव में ढाई बीघा जमीन पर पार्क बनाने की बात कही जिस पर मुख्यमंत्री ने शहीद के नाम पर पार्क बनवाने का आश्वासन दिया।

 

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय  शीशराम पाठक को अर्पित की श्रद्धांजलि :
इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव के सरपंच कुमार युगपुरुष के निवास स्थान पर पहुंचकर सरपंच के दादा स्वर्गीय पंडित शीशराम पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।

महिलाओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने की प्राथमिक पाठशाला को अपग्रेड करने की घोषणा :

गांव से लौटते समय मार्ग पर महिलाओं को देखकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपना काफिला रुकवाया और ग्रामीण महिलाओं की मांगों को सुना। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष गांव की प्राथमिक पाठशाला को अपग्रेड करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही तुरंत गांव की प्राथमिक पाठशाला को अपग्रेड करने की घोषणा की।
इस दौरान शहीद दिनेश कुमार के परिजनों ने मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने गांव का नाम शहीद के नाम पर दिनेशपुर रखने की मांग स्वीकृत की है।

इस अवसर पर शहीद दिनेश कुमार शर्मा के पिता दयाचंद, माता मीरा देवी, धर्मपत्नी सीमा, केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, हरेंद्रपाल राणा, मनोज रावत, भूपराम पाठक, हेमदत्त पाठक, सरपंच कुमार युगपुरुष, दुलारी देवी, उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम ज्योति सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग तथा अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जन-जन तक तक गीता का शाश्वत उपदेश और संदेश पहुंचाने में कामयाब रहा गीता जयंती महोत्सव

    Spread the love

    Spread the love -पलवल में चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ पारितोषिक वितरण के साथ हुआ भव्य समापन -गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन वैश्विक गीता पाठ…

    Continue reading
    गीता नगर शोभा यात्रा ने जन-जन को दिया सर्वधर्म सद्भाव और ’वसुधैव कुटुम्बकम्’ संदेश दिया

    Spread the love

    Spread the love-पलवल में निकाली गई श्रीमद्भगवद् पर आधारित भव्य नगर शोभा यात्रा, बृज नगरी पलवल हुई गीतामय -एसडीएम ज्योति ने नगर शोभा यात्रा को दिखाई झंडी -नगर शोभा यात्रा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव