चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई हिदायतों के अनुरूप ही सभी कार्य व प्रबंध करवाए जाएं : सामान्य पर्यवेक्षक अनीता यादव

Spread the love

-निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए निष्ठा से कार्य करें अधिकारी : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह
-सामान्य पर्यवेक्षक अनीता यादव और जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम चुनाव प्रणाली से जुड़े विभिन्न पोलिंग स्टाफ की हुई पहली रैंडमाइजेशन

फरीदाबाद, 21 फरवरी। नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक करवाने के दृष्टिगत हरियाणा चुनाव की ओर से नियुक्त किए सामान्य पर्यवेक्षक अनीता यादव और जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडमाइजेशन प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी कराई गई।
सामान्य पर्यवेक्षक अनीता यादव ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों की दृढ़ता के साथ पालन करते हुए अपनी चुनावी ड्यूटी करें। चुनाव के दौरान लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती है, इसलिए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत चुनाव के समय भारत निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार पोलिंग स्टाफ के रूप में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जाती है। उन्होंने बताया कि जिला में आगामी 02 मार्च को फरीदाबाद नगर निगम चुनाव की मतदान प्रक्रिया के मद्देनजर सभी बूथों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि चुनाव के दौरान पोलिंग स्टाफ के कर्मचारी की उसके गृह ब्लॉक में ड्यूटी न लगाकर अन्य ब्लॉक में लगाई जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने नगर निगम चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    Spread the love

    Spread the love  – विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज सामूहिक रूप से किया योग अभ्यास     फरीदाबाद, 09 दिसंबर | मंगलवार को जिला फरीदाबाद के सेक्टर-12…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव