ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए नागरिक सतर्क रहें : डीसी

Spread the love

– साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 हेल्पलाइन :

फरीदाबाद, 5 मार्च। डीसी विक्रम सिंह ने कहा साइबर अपराधों से बचाव के लिए नागरिक सतर्क रहें और किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर क्राइम की घटना होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें। क्योंकि साइबर धोखाधड़ी के मामलों में जितना जल्दी सूचना पुलिस व अन्य संबंधित एजेंसियों तक पहुंचती है साइबर अपराध को रोकने की संभावना उतना ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की शिकायत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा www.cybercrime.gov.in वेबसाइट और 1930 साइबर हेल्पलाइन उपलब्ध करवाई गई है, जहां नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

डीसी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बैंकिंग धोखाधड़ी, यूपीआई फिशिंग, फेक लिंक और अन्य ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है, तो वह तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला प्रशासन साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आमजन को चाहिए कि वे सतर्कता बरतें और अपने परिवार, दोस्तों को भी इसके बारे में जागरूक करें। जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और उन्हें साइबर सुरक्षा की बुनियादी जानकारी देना है। डीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने वित्तीय और व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में देरी किए बिना इसकी शिकायत करें।

  • Related Posts

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    Spread the love

    Spread the love– हिंद की चादर धन धन श्री गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी वर्ष पर शुक्राना सभा का आयोजन फरीदाबाद। गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें…

    Continue reading
    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  – लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी आयुष सिन्हा ने सुनी नागरिकों की समस्याएं – नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से पीपीपी आईडी में इनकम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता