एनपीटीआई में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान शुरू

Spread the love

अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ

फरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के फरीदाबाद सेक्टर 33 स्थित राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉरपोरेट कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। 16 से 31 मई 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा। एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर के दिशा निर्देश पर कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने की शपथ दी।

डॉ. तृप्ता ठाकुर के दिशा निर्देश पर न सिर्फ एनपीटीआई के फरीदाबाद कॉरपोरेट कार्यालय में बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित एनपीटीआई संस्थानों के परिसर में समय-समय पर सफाई अभियान भी चलाया जाता है जिसका परिणाम है कि एनपीटीआई परिसर पूरी तरह से स्वच्छ रहता है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि वे न तो गंदगी फैलाएंगे और न ही फैलाने देंगे।

एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता के लिए एक दीया जलाया था, जो आज भी निरंतर जल रहा है और भविष्य में भी जलता रहेगा। आज उस दीये की रोशनी इतनी फैल चुकी है कि पूरे देश में लोग स्वच्छता की ओर ध्यान देने लगे हैं, वे न केवल खुद साफ-सफाई रखते हैं बल्कि अगर कोई दूसरा गंदगी करता है तो उसे भी रोकते हैं और उसे स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं है।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन