स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध: जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधक समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Spread the love

फरीदाबाद, 02 जून। जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला प्रबंधक समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सतबीर मान ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत किए जा रहे ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा और आगे की रूपरेखा तय करना था।

बैठक में अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। विशेष रूप से ग्राम पंचायत सीकरी (खंड बल्लभगढ़) में ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत ₹65 लाख 26 हजार का प्राक्कलन तैयार कर संबंधित विभाग को भेजने का निर्णय पारित किया गया। यह प्रोजेक्ट ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ जल निकासी एवं जल संचयन को बढ़ावा देगा तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

एडीसी सतबीर मान ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन शेडों के रख-रखाव एवं नियमित संचालन को सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इन शेडों को केवल निर्माण तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इनका सतत उपयोग एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि गांवों में कचरे का सही ढंग से निष्पादन हो सके।

एडीसी सतबीर मान ने बैठक में यह स्पष्ट किया कि ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत बनाए गए सभी तालाबों के आस-पास साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और नियमित रख-रखाव अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय ग्रामीण निकायों के सहयोग से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। तालाबों की सफाई से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि मच्छरों एवं अन्य जलजनित रोगों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 को मनाने हेतू सभी ग्राम पंचायतों में कूड़े कर्कट के ढेरो को उठाकर साफ-सफाई कराकर उन स्थानों पर पौधा रोपण करें। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ-साथ हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए। जो भी व्यक्ति या संस्था इस प्रतिबंध का उल्लंघन करती है, उसके खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

बैठक में डिप्टी सीईओ जिला परिषद परमिंदर, डीडीपीओ अजित और पूजा, डीपीएम उपेंद्र, जिला

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन