नगर निगम चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर चुकी है कांग्रेस: कृष्णपाल गुर्जर 

Spread the love

कांग्रेस का कोई बड़ा नाम चुनाव में दिखाई नहीं दे रहाकांग्रेस चुनाव से भाग चुकी हैं: कृष्णपाल गुर्जर

 कांग्रेस को बेइज्जती करवाने का है शौक: गुर्जर

 कांग्रेस के उम्मीदवार नहींबलि के बकरे: गुर्जर

 फरीदाबाद भाजपा उम्मीदवार पूरे देश में रिकार्ड बनेगा: गुर्जर

 

फरीदाबाद 22 फरवरी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे हरियाणा प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव में लोकसभा और विधानसभा की तरह परचम लहराएगी। फरीदाबाद में तो भारतीय जनता पार्टी की मेयर उम्मीदवार प्रवीण जोशी बत्रा देश में महापौर की जीत का रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। फरीदाबाद नगर निगम की सभी 46 सीटों पर जनता कमल खिलाएगी। किसी दूसरी पार्टी का फरीदाबाद में  खाता भी नहीं खुलेगा। जनता ने फैसला सुना दिया है, रिजल्ट आना बाकी है। भाजपा को  फरीदाबाद के हर मतदाता पर पूर्ण भरोसा है। जन आशीर्वाद से हरियाणा में भी जीत का रिकॉर्ड बनायेंगे।

यह बात उन्होंने स्थानीय सेक्टर-11 में भाजपा मेयर चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो तो इस चुनाव में भी अपनी बेइज्जती करवाने की ठान ली है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में बहुत बेइज्जती करवाई, विधानसभा चुनाव में शर्मसार होना पड़ा और इस निकाय चुनाव में भी उनकी फजीहत होने जा रही है। कांग्रेस को तो बेइज्जती करवाने का शौक है। कांग्रेस में पूरे हरियाणा में भगदड़ मची हुई, कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  हमारे मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और संगठन के नेताओं ने अपने मेयर, चेयरमैन एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाए और लगातार जनसभाएं, रोड शो आदि कर उनके लिए प्रचार कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस का तो कोई नेता ना नामांकन में ही नजर नहीं आया, ना प्रचार करने आ रहा है, हार की सोच कर घर में छुपे बैठे हैं। कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली हैं, ना उनकी चुनाव में कोई दिलचस्पी हैं ना परिणामों में दिलचस्पी हैं। वो हार की बड़ी बेइज्जती से बचना चाहते थे। कांग्रेस का कोई बड़ा नाम चुनाव में दिखाई नहीं दे रहा, कांग्रेस चुनाव से भाग चुकी हैं। कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा पहली बार देख रहा हूं। कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे थे, बाद में बड़ी मुश्किल से बलि के बकरे ढूंढें और उनको उम्मीदवार बनाया।

 

श्री गुर्जर ने कहा कि जिन बलि के बकरों को ढूंढकर लाये उनसे से भी कुछ ने बलि देने से मना कर दिया और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आ गए । हांर के डर से कांग्रेस और उनके नेता चुनाव लडऩे से मना कर चुके हैं। वार्ड चार से पूर्व डिप्टी मेयर राजेन्द्र भामला की पुत्र वधु ने कांग्रेस का टिकट लेने से मना कर दिया। वार्ड 13 से पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा के बेटे भारत अरोड़ा ने भी कांग्रेस का टिकट नहीं लिया। वार्ड 41 दीपक चौधरी ने भी कांग्रेस का टिकट नहीं लिया, वे आजाद उम्मीदवार बने। फरीदाबाद 46 में से 8 वार्ड में कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिले, सिर्फ 38 पर चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई नामोनिशान नहीं है, वो सिर्फ 18 पर पर चुनाव लड़ रही है। श्री गुर्जर बोले जिस तरह से दिल्ली में शून्य मिलता है। फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। 46 के 46 वार्डों में कमल खिलेगा और यह भी तय है कि कांग्रेस चुनाव परिणाम के बाद ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेगी।

 

श्री गुर्जर ने कहा कि लगातार हार के कारण कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है और भाजपा का वाकओवर दे चुकी हैं। कांग्रेस के पास नेताओं का अकाल है और भाजपा के पास प्रचार के लिए नेताओं की  एक लम्बी कतार है, हमारे पास दूरदर्शी  सोच एवं विकास का इंजन है, इसलिए देश, प्रदेश एवं निकाय चुनाव में भाजपा को लगातार जीत मिल रही है। 12 मार्च को जनता भाजपा की एक बड़ी जीत की साक्षी बनेगी।

 

मेयर और पार्षद के लिए 2 अलग अलग ईवीएम में वोट देना है: गुर्जर

 

श्री गुर्जर ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार मेयर का चुनाव डायरेक्ट है, मेयर और पार्षद के लिए दो अलग अलग ईवीएम लगाईं जाएंगी और दोनों में वोट डाली जाएगी। एक ईवीएम में मेयर को वोट डालेंगे और दुसरे में पार्षद की वोट डाली जाएगी।  इसलिए बहुत ही सावधानी के साथ दोनों ईवीएम में जनता 2 अलग-अलग वोट करे।

 

भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के नए चुनाव कार्यालय हुआ शुभारम्भ

 

इससे पूर्व मेयर चुनाव के प्रबंधन के लिए भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के नए चुनाव कार्यालय का सेक्टर 11 स्थित पूर्व विधायक नरेन्द्र गुप्ता के कार्यालय पर शुभारम्भ हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक नरेन्द्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने रिबन काटकर एवं प्रसाद बांटकर भाजपा मेयर चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र वत्स, पूर्व विधायक दीपक मंगला, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, निर्विरोध चुने भाजपा पार्षद कुलदीप साहनी व अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनाव कार्यालय पर प्रेस वार्ता के बाद मेयर प्रवीण बत्रा जोशी की उपस्थिति में भाजपा के सभी 46 पार्षद प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक का आयोजन भी  किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, ओमप्रकाश रक्ष्वाल, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर.एन. सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक में चुनाव प्रबंधन के विषय में विस्तृत चर्चा की गई और चुनाव के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

  • Related Posts

    योग एवं स्वस्थ जीवन” पर विशेष सत्र का आयोजन, चिकित्सा छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  जून | 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए जिला फरीदाबाद पूरी तरह तैयार है। माननीय जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशन में आज…

    Continue reading
    बीएलओ प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य करें सभी अधिकारी: सतबीर मान

    Spread the love

    Spread the love  बीएलओ प्रशिक्षण के दृष्टिगत ईआरओ के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन   फरीदाबाद, 16 जून |  आगामी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर सीईओ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योग एवं स्वस्थ जीवन” पर विशेष सत्र का आयोजन, चिकित्सा छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

    योग एवं स्वस्थ जीवन” पर विशेष सत्र का आयोजन, चिकित्सा छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

    बीएलओ प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य करें सभी अधिकारी: सतबीर मान

    बीएलओ प्रशिक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य करें सभी अधिकारी: सतबीर मान

    हरियाणा में 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा “स्टॉप डायरिया अभियान”

    हरियाणा में 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा “स्टॉप डायरिया अभियान”

    कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया

    कारागार से निकलकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं: रेणु भाटिया

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य ‘प्रोफेशनल मीट’ का किया गया आयोजन

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा भव्य ‘प्रोफेशनल मीट’ का किया गया आयोजन

    कर्मठ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की है असली ताकत : कृष्णपाल गुर्जर

    कर्मठ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की है असली ताकत : कृष्णपाल गुर्जर