टेलिग्राम टास्क के नाम पर 5.63 लाख रूपये की धोखाधडी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार

Spread the love

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 5.63 लाख रूपये की धोखाधडी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद|  आजकल तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी का सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए साइबर अपराध में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने आरोपी श्रवण कुमार व महिपाल वासी बीकानेर राजस्थान को बीकानेर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेन्ट्रल में पोर्टल के माध्यम से सेक्टर-29 के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें उसने बताया कि 27 दिसम्बर को टेलिग्राम से एक लिंक प्राप्त हुआ जिसमें पार्ट टाईम जॉब के माध्यम से पैसे कमाने का लालच दिया गया । जिस पर शिकायतकर्त ने ठगों को 22012/रु ऑनलाईन के माध्यम से ट्रांसफर किए, फिर शिकायतकर्ता के पास 28480/-रु वापस आए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने खाते से 5.63 लाख रुपए अलग-अलग समय पर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए। ठगों ने उसके साथ 5.63 लाख रुपए की ठगी की। जिस शिकायत पर थाना साइबर सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

मालमे में कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस टीम ने दो आरोपी श्रवण कुमार व महिपाल को बिकानेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रवण कुमार का बैंक खाता है जिसमें ठगी के 50,000/-रु आए थे। आरोपी ने यह खाता 15000/-रु में महिपाल को दिया था।

आरोपी महिपाल ने श्रवण कुमार का यह खाता आगे अन्य आरोपियों को दिया था, जिसके लिए उसने 10,000/-रु लिए थे। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव