3.47 करोड़ रुपए का फ्रॉड के मामले में साइबर थाना बल्लबगढ़ पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Spread the love

 

फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा शहर में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपी की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लबगढ़ पुलिस टीम ने करीब 3.47 करोड़ रुपए के धोखा-धडी कर फ्रॉड के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लबगढ़ में गांव मच्छगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में शिकायतकर्ता को IDBI फेडरल बैंक से राजेश मेहरा नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि शिकायतकर्ता के 2,00,000/-रूपये IDBI बैंक में जमा है। शिकायतकर्ता की जो तीन पॉलिसी IDBI बैंक में चल रही है, उन पर रिर्टन बहुत कम है, शिकायतकर्ता को और अधिक रिर्टन मिल जायेगा अगर उसके अनुसार पॉलिसी लेते हैं व इनवेस्टमेंट करते है तो। जिस पर शिकायतकर्ता ठगों की बातों में आ गया और उसके कहने के अनुसार पैसे ट्रांसफर करता रहा। शिकायतकर्ता की इसी दौरान गांव में जमीन बिकने के 3 से 3.5 करोड़ रुपए मुआवजे के मिले थे।

शिकायत में यह भी बताया कि ठग राजेश मेहरा ने शिकायतकर्ता के पास एक ऐजेन्ट को भी भेजा, शिकायतकर्ता को ऐजेन्ट 3 पॉलिसी देकर गया था और ऐजेंट ने बताया कि शिकायतकर्ता को पॉलिसी करानी पडेगी। जिनमें शिकायतकर्ता को अच्छा रिर्टन मिलेगा। ठग ने कहा कि इनवेस्टमेंट के पैसे 5 से 7 साल के अंदर दोगुना हो जायेगा और शिकायतकर्ता के साथ कोई फ्रॉड व धोखा नही होगा। ठग ने शिकायतकर्ता को अपने झांसे में ले लिया। शिकायतकर्ता ने ठग की डिमांड अनुसार लगातार 3,47,38,850/-रु पॉलिसी में निवेश किए। शिकायत पर थाना साइबर बल्लबगढ़ में योजना के तहत धोखा-धडी करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नजीर आलम वासी माधवी नगर पश्चिम चंपारण बिहार को कुशीनगर उत्तर प्रदेश को 05 फरवरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह 12TH पास है। आरोपी को शिकायतकर्ता की 3 पॉलिसी का डाटा प्राप्त हुआ। आरोपी ने कॉल करके शिकायतकर्ता को पॉलिसी पर अच्छे रिर्टन दिलाने की बात की और शिकायतकर्ता को अपने जाल में फसा लिया फिर आरोपी ने अपने व अन्य खाते में 3,47,38,850/- रुपए डलवा लिये । आरोपी को मामले में पूछताछ व बरामदगी के मामले में 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

साइबर पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद आफताब आलम वासी गाँव इस्लाम पुर ढाका पूर्वी चंपारण बिहार को लौरिया, चंपारण बिहार से 10 फरवरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ग्रेजुएट है। आरोपी मुख्या आरोपी नजीर आलम के साथ काम करता था। आरोपी आफताब आलम के खाते में 5,00,000/- रु आए थे। आरोपियों से वारदात में शामिल मोबाईल फोन बारमद किए जा चुके है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा