प्रयागराज कुंभ मेला में टेंट बुक कराने के नाम पर 61 हजार रुपए के फ्रॉड के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

फरीदाबाद|  बता दें कि आस्था के नाम पर भी ठगों ने विभिन्न माध्यमों से लोगों को ठगना शुरू कर दिया। 2 फरवरी को, इसी प्रकार की एक शिकायत थाना साइबर NIT फरीदाबाद में प्राप्त हुई, जिसमें SGM नगर निवासी एक महिला ने पोर्टल पर दर्ज करवाई अपनी शिकायत में बतलाया कि वह फेसबुक चलाती है, फेसबुक पर प्रयागराज कुंभ मेला की एक विडियो दिखाई दी, जिस पर उसने क्लिक करके अपना विवरण डाला तो प्रयागराज कुंभ मेला में टेंट बुक कराने बारे व्हाट्सएप पर मैसेज प्राप्त हुआ, उसने व्हाटसएप मैसेज के जरिये महाकुंभ मेले में टेंट बुक कराने बारे बातचीत की। जिन्होंने शिकायतकर्ता को टेंट बुक कराने के लिए शुरूआत में 39000/- रूपये की पेंमेंट मांगी तो शिकायतकर्ता ने ऑनलाईन पेमेंट कर टेंट बुक करा दिया। इसके बाद व्हाटसएप के जरिये ही काल आई और उसने बोला कि टेंट बुक करने के लिए GST पेंमेंट भी देनी होगी, जिस पर शिकायतकर्ता ने 22070/-रूपये का भुगतान भी कर दिया। प्रयागराज पहुंचने पर ठगो के द्वारा कोई टेंट उपलब्ध नहीं कराया गया। इस प्रकार से 61070/- रूपये की ठगी की गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया।

साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 फरवरी को आरोपी अभिनव कुमार वासी नवादा बिहार, नीरज कुमार उर्फ सोनू व राजदेव सन्नी उर्फ सन्नी वासी जहानाबाद, बिहार को नोएडा से गिरफ्तार किया‌ गया है तथा दिव्यांश कुमार वासी जिला सुलतानपुर उत्तर प्रदेश को 10 फरवरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि आरोपी अभिनव कुमार फर्जी वेबपेज तैयार करके अपने साथी नीरज कुमार उर्फ सोनू व राजदेव सन्नी उर्फ सन्नी को फोन कॉल करने का काम देता था और खाता में प्राप्त हुए पैसे को ATM से निकलवाता था। आरोपी नीरज व राजदेव सन्नी उर्फ सन्नी फोन कॉल करके लोगो से अकांउट में पैसा डलवाते थे और आरोपी दिव्यांश कुमार महाकुंभ मेला प्रयागराज की विडियों बना कर फेसबुक/इस्टांग्राम पर डालता था।

पुलिस ने आरोपियों से 7 मोबाईल फोन, 10 सिम कार्ड व 7 डेबिट कार्ड बरामद किए है, जिनको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा