बरसाती मौसम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सजग रहें विभाग : डीसी

Spread the love

 

– डीसी विक्रम सिंह ने चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करने व जल निकासी प्रबंधों के मद्देनजर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

– डीसी ने कहा- सीवरेज सिस्टम व नालों की सफाई योजनाबद्ध तरीके से सुनिश्चित हो

 

फरीदाबाद, 7 मार्च | फरीदाबाद जिला प्रशासन आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सक्रिय है। जिला से निकल रहे राष्ट्रीय व राज्य मार्गों सहित शहरी क्षेत्र के चौराहों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही किसी भी सडक़ पर बरसाती मौसम में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। डीसी विक्रम सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ सड़को से अतिक्रमण हटाने, चौराहों का सौंदर्यकरण करने सहित जल निकासी प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में पुराने चौराहों के सुधारीकरण करने सहित बरसाती मौसम के दौरान जलभराव से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षात्मक बैठक ले रहे थे।

डीसी विक्रम सिंह ने एफएमडीए, एमसीएफ व एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के कारण होने वाले जलभराव के स्पॉट को मार्क करते हुए समय रहते उक्त क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था व जल निकासी ड्रेन की सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बरसात के दौरान आमजन को जलभराव के कारण परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जलभराव की स्थिति में यातायात भी बाधित होता है, ऐसे में समय रहते सभी विभागीय अधिकारी जल निकासी प्रबंधों की दिशा में ठोस कदम उठाएं। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों ने डीसी को आश्वस्त किया कि उनके विभाग से संबंधित जो भी कार्य हैं वे निर्धारित समयावधि में ही पूरा करने के लिए कृतसंकल्प हैं। योजनाबद्ध तरीके से जल निकासी के लिए विभाग अभी से कार्य कर रहे हैं और आने वाले बरसात के सीजन में प्रयास रहेगा कि किसी भी सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

डीसी ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम दुरूस्त होने से किसी भी सड़क अथवा गलियों में जलभराव नहीं होगा, ऐसे में विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सड़को व एरिया में यह मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें कि सीवरेज सहित अन्य नाले पहले से ही साफ रहें और जल प्रवाह सही तरीके से हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी यदि जलभराव होता है तो वे जल निकासी के लिए लगाए जाने वाले पंप सैट की भी व्यवस्था पहले से रखें तथा बिजली आपूर्ति के लिए कनेक्शन भी लेते हुए निर्बाध जल निकासी करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने शहरी क्षेत्र के चौराहों के आसपास अतिक्रमण न हो इसके लिए भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक जसलीन कौर, सीटीएम अंकित कुमार, आरटीए सचिव मुनीष सहगल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading
    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    Spread the love

    Spread the love  वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे