लाखों करोड़ो टैक्स देने के बावजूद फरीदाबाद की स्वास्थ्य सेवाऐं बदहाल: डा. सुशील गुप्ता

Spread the love

स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर फरीदाबाद वासियों को मिल रहा केवल रेफर और रेफर: सतीश चोपड़ा

फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने कहा है कि इतनी बड़ी विडम्बना है कि लाखों करोड़ों टैक्स देने के बावजूद भी फरीदाबाद शहर की स्वास्थ्य सेवाओं बदहाल है। चार वर्ष से पहले शुरू हुए श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कालेज होने के बावजूद उसमें आईपीडी सेवाऐं तक उपलब्ध नहीं है। नेशनल मेडिकल बोर्ड देखें न वहां आईसीयू है और न ही आपरेशन करने की सुविधा उपलब्ध है। मरीज आने पर केवल और केवल उसे रेफर किया जा रहा है। जो नियमों के खिलाफ भी है। जबकि दिल्ली में हमारी सरकार होने पर वहां ज्यादातर टेस्ट व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध रही है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं व आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा वाहन संचालक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में दिए जा रहे इस रेफर मुक्त संघर्ष समिति अभियान को अपना पूर्ण समर्थन देते है।
इस मौके पर धरने के संयोजक सतीश चोपड़ा ने समर्थन देने के लिए उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि वह फरीदाबाद की 24 लाख की आबादी के लिए ट्रोमा सैन्टर की मांग कर रहे है ताकि ईलाज के अभाव में वह दम न तोड़ सकें। श्री चौपड़ा ने कहा कि उन्होंने 12 साल में सैकड़ों लोगों को अपने हाथों में दम तोड़े हुए देखा है। पिछले 80 दिनों से यह धरना निर्बाध रूप से चल रहा है और संघर्ष समिति की टीम को उम्मीद है कि आगामी बजट में उनकी मांगों को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मानते हुए शहर वासियों को ट्रोमा सैन्टर उपहार के रूप में देगें।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी से पं. राजेन्द्र शर्मा, आभाष चंदीला, मंजू गुप्ता, नीतू मान, अमन गोयल, रविन्द्र फौजदार के अलावा संघर्ष समिति के प्रमोद भड़ाना, विकास कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन