डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केन्द्र द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Spread the love

– भारत सेवा प्रतिष्ठान ने मातृशक्ति के स्वास्थ्य की जांच के लिए लगाया निशुल्क कैंप  

फरीदाबाद, 25 मार्च। भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र द्वारा कम्युनिटी सेंटर अज़रौंदा मे नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लड शुगर,हीमोग्लोबिन, ब्लडप्रैशर और स्वास्थ्य एवं आंखों की निशुल्क जांच की गई। इस निशुल्क शिविर 161 पेशेंट्स की जांच की गई तथा 16 पेशेंट्स को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया,जिनका डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र सेक्टर 8 में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस कैंप  इन सभी का ऑपरेशन आने वाले कुछ दिनों में नि:शुल्क किया जायेगा।

नवनिर्वाचित पार्षद कुलदीप सिंह साहनी ने शिविर आयोजित करने पर आयोजकों का धन्यवाद कहा तथा अजरौंदा क्षेत्र में एक सरकारी डिस्पेंसरी खोलने की बात कही जिससे क्षेत्र के सभी नागरिक स्वास्थ्य लाभ ले सकें। इस कैंप के आयोजन की सहयोगी संस्था भारत सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि हम समय-समय पर इस प्रकार के कैंप जनसाधारण सेवार्थ लगाते रहते हैं। शिविर संयोजक अरुण वालिया ने बताया कि शिविर हमारी बहन-बेटियों और माताओं को समर्पित है जो पूरे परिवार का तो निरंतर ध्यान रखती हैं परंतु अपनी सेहत का ठीक प्रकार से ध्यान नहीं रख पाती। शिविर के माध्यम से वह अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर समय से संबंधित बीमारी का उपचार करा कर स्वस्थ रह सकें। इस सेवा कार्य के लिए डॉ.सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र बहुत ही सस्ती दरों पर उच्च स्तरीय इलाज जनसाधारण के लिए उपलब्ध कराता रहता है।

इस अवसर पर भारत सेवा प्रतिष्ठान से दीपक ठुकराल सचिव, भारत विकास परिषद से राकेश, पवन अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, आरती अग्रवाल, तमन्ना अग्रवाल, समीर शर्मा आरडब्लूए अजरोंदा से सुरिंदर डूडी अध्यक्ष, वीरेंद्र सैनी, सचिव, चंद्रशेखर शाखा, (सेवा विभाग) से सुरेश गुप्ता नगर सेवा प्रमुख, रामदत्त शर्मा, निर्मल मखीजा, सतबीर गवर्मेंट महिला कॉलेज से डॉक्टर रचना सैनी, प्रभाकर पांडे जी एवं समाज सेवी मुकेश आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन