डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Spread the love

प्रेंशी ने पहला, नीतू ने दूसरा और संदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया
डा. राजेश भाटिया ने अच्छे अंक लाने पर बच्चों व अध्यापकों को दी बधाई

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक द्वारा संचालित डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेडरी स्कूल का बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परिक्षा में प्रेंशी ने पहला, नीतू ने दूसरा और संदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रिंस, अमन, कोमल, गुंजन, रचना, आशीष, दीपक, विजय यादव, अमित ने भी बेहतर अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों द्वारा बेहतर परिणाम हासिल करने पर मंदिर व स्कूल के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने सभी बच्चो को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का आधार होती है और डा. अनिल मलिक स्कूल का उद्देश्य वाजिब दामों पर बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना है और विद्यालय अपने इस लक्ष्य को पूरा भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक लाने वाले बच्चे भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़े और अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करे। विद्यालय का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर डा. राजेश भाटिया ने नीतू भाटिया क्लास टीचर, एस.एस.टी की टीचर सुमन अरोड़ा, हिंदी टीचर नीलम सचदेवा, अकाउंट्स टीचर विकास शर्मा, अंग्रेजी टीचर संदीप कौर, गणित टीचर रेखा जोहरा, प्रिंसिपल निशि अदलखा व सोनिया अरोड़ा को भी बधाई दी और उनके प्रयास की भी जमकर सराहना की।  इस मौके  पर नेहा चौहान, इंदु देशवाल, अशोक बैंसला, मोनिका शर्मा, शोभा शर्मा, मान्या रतड़ा, अनु भाटिया, परवेश भाटिया, रजनी खस, हर्षिता, चाहत, नीतू, सुनीता गागर, सीमा भाटिया, रेखा वाधवा, शालू अरोड़ा अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रही।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन