एमटीपी किट बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ हुई कार्रवाई, दुकान की सील

Spread the love

– एफडीए टीम द्वारा चलाया गया डिकॉय ऑपरेशन

फरीदाबाद, 25 अप्रैल। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन फरीदाबाद (FDA) टीम द्वारा एक डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। टीम में डीसीओ फरीदाबाद-II, संदीप गहलान और फरीदाबाद-III, प्रवीन राठी शामिल थे। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें बताया गया था कि मेसर्स शर्मा मेडिकोस, प्लॉट नंबर 640, मस्जिद रोड, दयाल नगर, बदरपुर बॉर्डर के पास, फरीदाबाद स्थित दुकान पर बिना किसी पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) की पर्ची के और बिना कैश मेमो के एमटीपी (MTP) किट बेची जा रही हैं एवं दुकान पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में यह कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान दुकान पर फर्म के प्रोप्राइटर के पिता मोहन लाल उपस्थित मिले, जिन्होंने डिकॉय ग्राहक को एमटीपी किट दी, जिस पर टीम ने मौके पर छापा मारा। टीम द्वारा अपनी पहचान और निरीक्षण का उद्देश्य बताया गया और दुकान की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिकॉय को दी गई एमटीपी किट काउंटर से बरामद की गई। मांग करने पर मोहन लाल उस किट का कोई भी क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। उक्त किट को औषधि अधिनियम के अंतर्गत फॉर्म-16 के माध्यम से जब्त किया गया।

बरामद की गई एमटीपी किट को औषधि अधिनियम के तहत फॉर्म-16 के माध्यम से जब्त किया गया एवं इसे सीजेएम फरीदाबाद की अदालत में पेश करके इसके कस्टडी आदेश प्राप्त कर लिए गए हैं। अपराध की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु, दुकान को औषधि अधिनियम की धारा 22(1)(d) के अंतर्गत सील कर दिया गया है।

हरियाणा राज्य में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुधीर राजपाल द्वारा स्वास्थ्य एवं एफडीए विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठकें ली जा रही हैं। उन्होंने यह सख्त निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी प्रकार का अवैध गर्भपात नहीं होने दिया जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन