सूखी पत्तियों, टहनियों व फूलों से खूबसूरत गमले तैयार करती है फरजाना सैयद

Spread the love

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 22 फरवरी। गोवा से आई फरजाना सैयद को महारत हासिल है फूलों और पौधों को सूखा कर उन्हें एक आकर्षक गुलदस्ते का रूप देने की। इसके लिए वे सुखाए गए पौधों व पत्तियों पर रंग भी करती हैं और उन पर अलग-अलग डिजाइन बनाती हैं।
गोवा पवेलियन में अपनी स्टॉल लगा रही फरजाना सैयद ने बताया कि सूखे हुए फूल-पत्तियों व टहनियों से वह इस प्रकार के सुंदर डिजाइन तैयार करती हैं कि इन्हें दुकान या मकान में लगाने से उनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। फरजाना ने बताया कि इस काम में भिंड, मक्का व पॉम आइल लीव्ज तथा पीपल के पत्तों का अधिक प्रयोग होता है। पहले इनको अच्छी तरह सूखाया जाता है, फिर भिगोया जाता है और दोबारा सूखा कर उन पर रंग-पेंटिंग व डिजाइन बनाए जाते हैं। इन गमलों की विशेषता यह है कि वे प्राकृतिक रूप में रहते हैं और उन पर रोजाना पानी का स्प्रे किया जाता है, जिससे उनमें वही नेचुरल खुशबू बनी रहती है। इन टहनियों व पत्तियों को हाथ से छुआ जाए तो वे कागज जैसे प्रतीत होते हैं। फरजाना के यह गमले चार सौ से लेकर छ: सौ रूपए तक बिक रहे हैं तथा पर्यटक इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Related Posts

    नागरिकों में खादी के प्रति बढ़ा क्रेज, सूरजकुंड दीवाली मेला में जमकर खरीद रहे खादी के कपड़ें और उत्पाद

    Spread the love

    Spread the love  – सरकार और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ‘खादी’ को पुरानी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत – हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सूरजकुंड…

    Continue reading
    हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत लोक परंपराओं को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का काम कर रहे लोक कलाकार

    Spread the love

    Spread the love  – सूरजकुंड में दीपावली मेला में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं लोक कलाकार – हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग लोक कलाओं को जीवंत रखने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव