फरीदाबाद में पहली बार एकॉर्ड अस्पताल में हुई ‘पैच ट्रांसप्लांट’ कंधे की सर्जरी

Spread the love

फरीदाबाद, 15 मई। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, अस्पताल ऑर्थोपेडिक एवं
स्पोर्ट्स इंजरी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. नमन गोयल ने एक मरीज की शहर में पहली बार आर्थोस्कोपिक शोल्डर सर्जरी विद पैच ट्रांसप्लांट तकनीक से खास तरह की सर्जरी की है। सर्जरी के बाद मरीन अब पूरी तरह स्वास्थ है। इस सफल सर्जरी के अस्पताल सीएमडी डॉ. जितेंद्र कुमार ने उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जटिल ऑपरेशन अस्पताल में होते रहेंगे।
डॉ. नमन गोयल ने बताया कि पिछले दिनों उनके पास एक मरीज आया। उसके कंधे में तेज दर्द की समय थी। प्राथमिक जांच में उसके कंधे की मांसपेशियां फट जाने की समस्या सामने आई। मरीज की यंग उम्र होने के कारण उसका सामान्य रूप से ऑपरेशन करना उचित नहीं था। इसलिए टीम ने उसका
आर्थोस्कोपिक शोल्डर सर्जरी विद पैच ट्रांसप्लांट तकनीक से खास तरह की सर्जरी की है।
यह तकनीक उन मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिनकी कंधे की मांसपेशियां अत्यधिक फट चुकी होती हैं और सामान्य इलाज से ठीक नहीं हो पातीं। पारंपरिक सर्जरी की तुलना में दूरबीन से की गई सर्जरी में 5 मिमी के 3-4 इंसीशन द्वारा ऑपरेशन किया जाता है।
इस सर्जरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे मरीज को कम दर्द होता है और वे जल्दी स्वस्थ होते हैं। उन्होंने कहा कि यह तकनीक विशेष रूप से बुजुर्गों और खिलाड़ियों के लिए काफी लाभकारी है, जिन्हें कंधे की चोट के कारण अक्सर बड़ी सर्जरी करानी पड़ती थी। सर्जरी के बाद मरीज की डॉ. अंकित राणा की देखरेख में फिजियोथैरेपी
की गई।
अस्पताल आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार ने कहा कि एकॉर्ड अस्पताल में नई तकनीक से किया गया ऑपरेशन फरीदाबाद में अपनी तरह का शहर का पहला है। उन्होंने पूरी टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। इस मौके पर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। अस्पताल में नई तकनीकों से हो रहे इलाज के संबंध में जानकारी साझा की।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता कुमारी ने राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फरीदाबाद का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन