स्टॉक मार्केट में निवेश करवाने के नाम पर 39,61,573 रूपये की ठगी

Spread the love

साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, खाता में आये थे ठगी के 9 लाख रुपये

फरीदाबाद- बता दें कि सेक्टर 88 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 4 जनवरी को उसके पास विजय नामक एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि वह निर्मल बंग सिक्योरिटीज से जुडा हुआ है। जिसकी बातो से लगा कि वह स्टॉक मार्केट एनालिसिस के बारे में जानता है और अपना गुरु जीनियस एआई ऐप लॉन्च कर रहा है। जिसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने अपने मौजुदा पोर्टफोलियो का कुछ स्टॉक एनालिसिस लेने के बारे में सोचा। फिर शिकायतकर्ता ने छोटी राशियों में स्टाक में निवेश किया, इस प्रकार सभी निवेश लाभदायक रहे तथा उसने लाभ के एक लाख रुपए भी निकाले। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 39,61,573 रुपये स्टाक मार्केट में निवेश किए तथा जब निकालने चाहे तो नही निकाल पाया। जिस पर साइबर थाना सेंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए डेरा विजय भाई (35) वासी अमरेली गुजरात, सुरानी हरदीप भगवान भाई (30) वासी सुरत गुजरात व केतन भाई (31) वासी सुरत गुजरात को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी डेरा विजय भाई खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे सुरानी हरदीप भगवान भाई को दिया हुआ था। जिसने इस खाता को आगे केतन भाई को दे दिया था। तीनों आरोपी सुरत गुजरात में एक प्राईवेट कंपनी में लेबर का काम करते है। खाता में ठगी के कुल 9 लाख रुपये आए थे।

आरोपीयों को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन