फर्जी SHO बन साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार

Spread the love

 

फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा साइबर ठगों की धर-पकड के दिए दिशा निर्देशों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने फर्जी SHO बन ठगी के मामले में आरोपी सुमित, सोनिंद्र भाटी व रवि को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गांव मच्छगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना साइबर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 दिसंबर को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई तथा काँलर ने अपने आप को थाना सेक्टर 58 का SHO बतलाया। कथित थाना प्रबंधक ने बतलाया कि शिकायतकर्ता के खिलाफ एक सरकारी कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और बैक काँल करने के लिए कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने डर के कारण कुछ देर बाद फिर से उस व्यक्ति को कॉल किया, जिसने कहा कि वह कॉल एसीपी को दे रहा हूं उनसे बात कर लिजिए और कॉल काट दिया। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के पास एक फोन से कॉल आई, जिसने कहा कि शिकायतकर्ता ने जुलाई महिना में दवाई ऑर्डर की थी और डिलीवरी के समय कॉल नहीं उठाया, जिस संबंध में उन्होंने सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई हुई है। इसके बाद ठगो ने शिकायतकर्ता के पास एक QR कोड भेजो और शिकायतकर्ता से 9 ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 1,20,210/-रू की धोखाधड़ी कर ली। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर बल्लभगढ की टीम ने सुमित वासी पटौदी जिला गुरुग्राम को पटौदी से, सोनिद्रं भाटी वासी गोतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश को नोएडा व रवि को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।

आरोपियों से पुछताछ में सामने आया की सुमित व सोनिद्रं भाटी ऩोएडा मे एक निजी मॉडलिंग कंपनी मे कैमरामैन व मैनेजर के रुप मे कार्य करते है तथा रवि गुरुग्राम मे ही किसी सी.ए के पास कार्य करता है। रवि व सुमित कुछ वर्ष पहले मेडिसिन कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में काम करते थे जहां से उन्होंने कॉलिंग का कार्य सिखा था,

मामले में सामने आया कि आरोपी रवि ने शिकायतकर्ता को SHO बनकर बात की थी तथा सुमित ने मेडिसिन कंपनी के कर्मचारी के रूप में बात की थी वहीं आरोपी सोनिंद्र ने ठगी के पैसों के लिए अपना व एक अन्य व्यक्ति का खाता उपलब्ध करवाया था, जिनमें ठगी के कुल 1,20,210 /-रू रुपए आए थे।

आरोपी सुमित व सोनिंद्र को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा आरोपी रवि को पेश कर जेल भेज दिया गया है

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल