ऑटो में बिठाकर गहने चुराने वाले गिरोह का भांडाफोड़

Spread the love

 

पुलिस चौकी टाउन नo 3 की टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सभी आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर।

 

फरीदाबाद|  बता दें कि कमलेश भाटिया वासी NIT फरीदाबाद ने पुलिस चौकी टाउन न0 3 में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 3 जून की दोपहर को किसी काम से जा रही थी। जिसके लिए उसने आर्य समाज मंदिर NIT 3 के सामने से ऑटो लिया, जिसमें पहले से ही एक औरत और एक लड़का पिछली सीट पर बैठा था। वह भी उनके साथ पिछली सीट पर बैठ गई और ऑटो ड्राइवर के साथ एक और लड़का आगे बैठा था। थोड़ी देर बाद ऑटो ड्राइवर ने ऑटो को रास्ते में रोककर पास बैठे लड़‌के से कहा कि ऑटो के आगे वाले टायर में हवा कम है तुम पीछे बैठ जाओ। जब ऑटो ESIC अस्पताल से आगे RK हॉस्पिटल चौक के पास पहुंचा तो ऑटो वाले ने उससे कहां की यहीं उतर जाओ उन्हें कहीं और जाना है। जब वह ऑटो से उतरकर जाने लगी तो देखा कि गले में पहनी हुई उसकी करीब एक तोला सोने की चैन गायब थी। जिस पर पुलिस थाना SGM नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी टाउन न03 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अक्षय (26) वासी सेक्टर-2, रोहिणी, दिल्ली, नीशू (21) वासी नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद व किरण (25) वासी मोहन नगर, पलवल हाल नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी एक ऑटो को चलाने के लिए किराये पर लेते थे। फिर उसमें एक/दो लोग ड्राइवर के साथ और एक महिला और एक बच्चा पीछे बैठाते थे। जिसके बाद वो किसी ऐसी महिला की तलाश करते जो बुजुर्ग हो और जिसने आभुषण पहने हो। उसके बाद आरोपीगण उस महिला को ऑटो में बैठाते, इस दौरान बहाना बनाकर ड्राइवर के साथ बैठे अन्य आरोपी टारगेट के साथ पीछे बैठ जाते थे। फिर ऑटो में बैठे सवारी को परेशान करते और बातों में उलझाते। दुसरी तरफ ऑटो में उनके साथ बैठी महिला भीड़ ज्यादा होने के कारण ऑटो से गिरने का नाटक करती, जिससे की ऑटो में बैठी सवारी का ध्यान भटक जाये और इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया जाता था। उन्होंने ऐसे ही ऑटो में बैठी शिकायतकर्ता महिला की चैन चोरी की थी।

आरोपियों से एक सोने की चैन और वारदात में प्रयोग ऑटो को बरामद किया गया है। अपराधिक रिकॉर्ड से पाया गया कि आरोपियों पर पहले भी इसी प्रकार के 4 मामले फरीदाबाद में दर्ज है।

तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल