कला, लोक संस्कृति में भी समृद्ध है हरियाणा राज्य : प्रधान सचिव कला रामचंद्रन

Spread the love

-कला एवं सांस्कृतिक विभाग की आर्ट गैलरी में किया मूर्तिकारों को सम्मानित

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 21 फरवरी। हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव एवं सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला प्राधिकरण की वाइस चेयरपर्सन कला रामचंद्रन ने सूरजकुंड मेले में मुख्य द्वार के समीप कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा लगाई गई आर्ट गैलरी का अवलोकन कर मूर्तिकला के धुरंधर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा धातु चित्रकारी को प्रोत्साहन देने के लिए स्थापित की गई इस आर्ट गैलरी में किए जा रहे शिल्प कार्य को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य को केवल किसानों और जवानों के लिए ही नहीं, अपितु पारंपरिक लोक संस्कृति को सहेज कर रखने वाले इन कलाकारों के लिए भी जाना जा रहा है। सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से देखा जाए तो हरियाणा देश का समृद्ध राज्य है। धरती से जुड़ा यह प्रदेश अपनी खांटी लोक संस्कृति के लिए विश्व प्रसिद्ध है। भगवान श्रीकृष्ण ने यहीं आकर पूरी मानव जाति को गीता का पावन उपदेश दिया। उन्हीं के आगमन के कारण इस राज्य को हरि आना अर्थात हरियाणा के नाम से जाना जाता है। हरियाणा का फॉक जहां विदेशों में धूम मचा रहा है, वहीं यहां के चित्रकार, मूर्तिकार, शिल्पकार अपनी कला से पर्यटकों को विस्मित कर रहे हैं।
प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने इस अवसर पर मूर्तिकारों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि तथा केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल इस आर्ट गैलरी का अवलोकन करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि को भी धातु चित्रकला की एक कृति सम्मान स्वरूप भेंट दी जाएगी। इस अवसर पर पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार, पूर्व आईएएस व मूर्ति कलाकार वी.एस. कुंडू, अनु, मूर्तिकार हृदय कौशल इत्यादि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नागरिकों में खादी के प्रति बढ़ा क्रेज, सूरजकुंड दीवाली मेला में जमकर खरीद रहे खादी के कपड़ें और उत्पाद

    Spread the love

    Spread the love  – सरकार और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ‘खादी’ को पुरानी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत – हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सूरजकुंड…

    Continue reading
    हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत लोक परंपराओं को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का काम कर रहे लोक कलाकार

    Spread the love

    Spread the love  – सूरजकुंड में दीपावली मेला में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं लोक कलाकार – हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग लोक कलाओं को जीवंत रखने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा