उच्च रक्तचाप हार्ट अटैक का प्रमुख कारण, करें नियंत्रित: डॉ. ऋषि गुप्ता

Spread the love

फरीदाबाद, 17 मई। अनियमित होती दिनचर्या और अनुचित खान-पान न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है। बल्कि हार्ट अटैक का मुख्य कारण भी बनता जा रहा है। इसलिए इसे नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। विश्व हाइपरटेंशन डे पर यह कहना है ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता का।
वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ऋषि गुप्ता ने बताया की अनुचित खान-पान और भाग दौड़ की दिनचर्या की वजह से रक्त चाप पर भी इसका असर पड़ता है। जिसके कारण व्यक्ति उच्च रक्तचाप या फिर निम्न रक्त चाप का मरीज हो जाता है। दोनों ही तरह के रक्तचाप होने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर अस्पताल में रक्तचाप और मधुमेह की स्क्रीनिंग शुरू की गई है। जिसका लोग लाभ उठाएं।
डॉ. गुप्ता ने कहा, “मामूली लगने वाले ये लक्षण धमनियों और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के नुकसान पहुंचने के संकेत हो सकते हैं जो आगे चलकर जीवन के लिए घातक हो सकते हैं और आपात चिकित्सा की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए, हमें न केवल उच्च रक्तचाप की पहचान और नियंत्रण नहीं करना चाहिए, बल्कि आम लोगों में उच्च रक्तचाप के प्रसार को कम करने के लिए स्वस्थ जीवन शैली और निवारक रणनीतियों को बढ़ावा देना चाहिए।

हाइपरटेंशन है साइलेंट किलर
उन्होंने ने बताया कि हाइपरटेंशन को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि उच्च रक्तचाप से पीड़ित 30 प्रतिशत से अधिक लोगों को इससे पीड़ित होने का पता नहीं होता है। कई बार इसके बहुत मामूली लक्षण प्रकट होते हैं या कोई लक्षण नहीं होते हैं।

इन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए
– सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द या भारीपन, सिरदर्द, हृदय की अनियमित धड़कन (धड़कन), देखने में समस्या, पेशाब करने में समस्या आदि।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन