हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने किया तिगांव अनाज मंडी का दौरा, किसानों की समस्याएं सुनीं

Spread the love

 

फरीदाबाद ।  हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने आज तिगांव की अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों की समस्याओं को सुना, अनाज खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और आवश्यक सुधारों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये।

मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तौल और भुगतान प्रक्रिया को शीघ्र और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से तत्पर है और मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

मंडी परिसर का दौरा करते हुए मंत्री ने खरीद प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मंडी में अनाज की तौल सही तरीके से हो, किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े और उनके अनाज का उचित मूल्य मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री नागर ने मंडी समिति के अधिकारियों से पूछा कि खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए अब तक क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। इस पर अधिकारियों ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी और बताया कि सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

मंत्री नागर ने मंडी प्रशासन और व्यापारियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने आढ़ती संघ और व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि “मंडी में खरीद से लेकर भुगतान तक की सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए। सरकार किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।”

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान तय समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को अपनी उपज का पैसा पाने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, उन्होंने मंडी में आने वाले किसानों के लिए पेयजल, छायादार स्थान और स्वच्छता जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
सभी ने मंत्री के दौरे की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार होगा।
इस मौके पर श्रीपाल प्रधान,हरि चंद नागर ,अमन नागर ,अजय नागर ,मंगेश कुमार गोयल,मास्टर दयाराम अधाना, उदय नरवत, डीएफसी ऑफिस से अंकित हुड्डा, आशीष, जगबीर अधाना, विपुल नागर, श्रीपाल शर्मा आदि मौके पर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    Spread the love

    Spread the loveफ़रीदाबाद,  दिसंबर। खाटू श्याम बाबा निशुल्क ह्यूमन लिगल संस्था द्वारा आयोजित धार्मिक बस यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पार्षद शेफाली सिंगला ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस आयोजन में…

    Continue reading
    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में होने वाली 22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन