बल्लभगढ़ के विकास को लेकर निरंतर करूंगा काम:- पंo मूलचंद शर्मा विधायक

Spread the love

फ्रेंड्स कालोनी को दी 48 लाख रुपए की सौगात,

बल्लभगढ़,29मार्च | प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा की फ्रेंड्स कॉलोनी में लगभग 48 लाख रुपए की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों की सौगात दी।
विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने फ्रेंड्स कॉलोनी वासियों को सीवर, पानी और सड़क की सौगात दी है। स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर उन्होंने विकास कार्यों का मुहूर्त किया है ।
इस मौके पर वार्ड 46 के पार्षद सोहनवीर वैष्णव और वार्ड 41 के पार्षद महेश गोयल भी मौजूद रहे।
इस मौके पर उन्होंने स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस बार बतौर वित्त मंत्री बनकर हरियाणा का जो बजट पेश किया है उसमें बल्लभगढ़ को पीपीपी मॉडल का बस अड्डे के साथ-साथ बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो फरीदाबाद से गुड़गांव मेट्रो का विस्तार के अलावा कई सौगात दी है।
विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और लगातार बल्लभगढ़ को विकास के पथ पर आगे लेकर जाने का प्रयास करूंगा।
बता दें फ्रेंड्स कॉलोनी में बड़ी और छोटी गलियों को मिलाकर लगभग 8 गलियों का निर्माण किया जाएगा, उससे पहले जिन गलियों में सीवर और पानी की लाइन नहीं है उनमें सीवर और पानी की लाइन डाली जाएगी ताकि लोगों को भविष्य में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आ सके।। नगर निगम द्वारा यह कार्य लगभग 2 महीने में पूरा कराया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, नगर निगम बल्लबगढ़ के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम,जूनियर इंजीनियर परवीन, नेत्रपाल बिसला,हरि सिंह, रामनिवास शर्मा,विजय,अनिल शर्मा,मुनीम भडाना,संजय शर्मा सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे

  • Related Posts

    जन-जन तक तक गीता का शाश्वत उपदेश और संदेश पहुंचाने में कामयाब रहा गीता जयंती महोत्सव

    Spread the love

    Spread the love -पलवल में चार दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ पारितोषिक वितरण के साथ हुआ भव्य समापन -गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन वैश्विक गीता पाठ…

    Continue reading
    गीता नगर शोभा यात्रा ने जन-जन को दिया सर्वधर्म सद्भाव और ’वसुधैव कुटुम्बकम्’ संदेश दिया

    Spread the love

    Spread the love-पलवल में निकाली गई श्रीमद्भगवद् पर आधारित भव्य नगर शोभा यात्रा, बृज नगरी पलवल हुई गीतामय -एसडीएम ज्योति ने नगर शोभा यात्रा को दिखाई झंडी -नगर शोभा यात्रा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव