चोरी के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर 19 की टीम ने आरोपी को किया गिरफतार, चोरी का सामान बरामद

Spread the love

दो अन्य मामलों का भी खुलासा, आटो व paytm मशीन बरामद

फरीदाबाद | पुलिस उपायुक्त सेंट्रल उषा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर -19 की टीम ने चोरी के मामले में आरोपी पंकज कुमार वासी शुभम कालोनी इस्माईलपुर पल्ला फरीदाबाद को ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 8/9 फरवरी की रात को J.S Industries कारखाना बाग कम्पनी के अन्दर से बिजली के उपकरण (पुरानी एक्जोस फैन की मोटर, वल्डिंग ट्रांसफर, वैल्डिंग टार्च व हैण्ड ग्रैन्डर व बिजली की तारे) की चोरी के मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद में अभियोग दर्ज किया गया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 19 की टीम ने आरोपी पंकज कुमार से चोरी किया हुआ समान बरामद किया है, वारदात में प्रयोग किया गया ऑटो भी बरामद किया गया है, ऑटो बारे पाया गया कि वह चोरी किया हुआ है, जिसके संबंध में पलवल के गदपुरी थाना में चोरी का मामला दर्ज है।

इसके अतिरिक्त आरोपी से Paytm Card Machine भी बरामद हुई है जिसको आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 07/08 की रात को ऊषा हाईवे फीलिंग स्टेशन सैक्टर-27ए फरीदाबाद से चोरी किया था, जिसका मामला थाना सेक्टर 31 में दर्ज है।

आरोपी से चोरीशुदा आटो, Paytm कार्ड मशीन व बिजली का सामना बसंत पुर से बरामद किया गया है। जिसको पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।आरोपी पर पूर्व में भी चोरी का मामला दर्ज है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    पार्षद शेफाली सिंगला ने किया खाटू श्याम बाबा निशुल्क यात्रा बस का शुभारंभ 

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    राज्य स्तरीय सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ. सविता कुमारी ने बढ़ाया फरीदाबाद का मान

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    विष्णु कॉलोनी में बिना इजाजत के निजी संपत्ति पर लगी सील को तोड़ने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर : राजेश नागर

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा को लेकर बैठक का आयोजन

    22वीं श्रीमद़ भागवत कथा  को लेकर बैठक का आयोजन