इंडियन म्यूजिक पर विदेशी कलाकारों ने जमाया रंग

Spread the love

-छोटी व बड़ी चौपालों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन
-नृत्य, वादन व गायन पर थिरकते और हास्य चुटकुलों पर लोटपोट होते नजर आए दर्शक

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 21 फरवरी। 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देश-विदेश के लोक कलाकार पर्यटकों का दिल जीत रहे हैं। शुक्रवार को सूरजकुंड मेला की छोटी और बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। बड़ी चौपाल पर जहां विदेशी कलाकारों ने अपनी परंपरा व संस्कृति को गीतों व नृत्य के माध्यम से दर्शकों के समक्ष पेश किया। वहीं छोटी चौपाल पर हरियाणवी संस्कृति की धारा को अविरल बहाने का कार्य प्रदेश के लोक कलाकारों ने किया।
हरियाणा के पर्यटन निगम और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के तत्वावधान में मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी चौपाल पर कैप वर्डे देश के कलाकारों ने इंडियन म्यूजिक पर नृत्य पेश किया। इन कलाकारों ने कह दो ना कह दो ना यू आर माई सोनिया… गीत पर बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति से पर्यटकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इनके अलावा तंजानिया, म्यांमार, इरिट्रिया, किर्गिस्तान, केमरोन, जिम्बाब्वे, इस्वातिनी, साउथ सूडान, नाइजीरिया आदि देशों व मेले के थीम स्टेट ओडिशा और मध्य प्रदेश के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरी। वहीं छोटी चौपाल पर आर्ट एंड कल्चरल डिपार्टमेंट और हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया गया। इसमें सोनू नाथ एंड ग्रुप ने बीन, शिवराज एंड ग्रुप की बैगपाइपर पार्टी तथा निर्भय शाकर ने गिटार की मधुर धुनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं कैथल के डा. राजीव शर्मा ने अपने हास्य चुटकुलों से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। चरखी दादरी के जोगिंदर एंड ग्रुप ने हरियाणवी लोक नृत्य, गुरुग्राम के शुभरा अरोड़ा एंड ग्रुप ने शास्त्रीय समूह नृत्य, करनाल के संदीप सैनी एंड ग्रुप ने हरियाणवी लोक तथा पोप बैंड से चौपाल में रंग जमाए रखा। इस अवसर पर काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading
    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    Spread the love

    Spread the love  गुर्जर समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास – दीपेन्द्र हुड्डा गुर्जर समाज ने कृषि क्षेत्र से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक अनेकों कुर्बानियाँ दी – दीपेन्द्र हुड्डा   फरीदाबाद,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल