अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को: जिले के विभिन्न वर्गों की रहेगी सक्रिय भागीदारी

Spread the love

 

– डीसी विक्रम सिंह ने आयोजन के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

– 20 जून को होगी पायलट रिहर्सल, जनमानस में जागरूकता के लिए करवाई जाएगी योग मैराथन

 

फरीदाबाद, 19 मई। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजन से संबंधित अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक से पूर्व प्रदेश स्तरीय दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन को एक उत्सव का स्वरूप देकर इसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

डीसी विक्रम सिंह ने जिले में योग दिवस की व्यापक तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शैक्षणिक संस्थान, आंगनवाड़ी केंद्र, एनसीसी/एनएसएस इकाइयां, स्वयंसेवी संगठन तथा जनप्रतिनिधियों व जनसामान्य की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रातः सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम जिला मुख्यालय समेत सभी उपमंडलों, ब्लॉकों व पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय आयुष विभाग हरियाणा की ओर से आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया है। जिसके अंतर्गत 26 मई से 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्थान पर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पी.टी.आई. व डी.पी.ई को प्रशिक्षण (सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षकों, पी.टी.आई. व डी.पी.ई सभी) जिला के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रात: 6 बजे से लेकर 7.30 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिला के सभी स्कूलों में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षकों, पी.टी.आई. व डी.पी.ई, खेल विभाग के योग ट्रेनर व पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डीसी ने बताया कि जिला सहित खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक जन साधारण को प्रशिक्षण सम्बन्धित जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पी.टी.आई. व डी.पी.ई, खेल विभाग के योग ट्रेनर एवं पुलिस विभाग को प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा स्टेडियम, खेल मैदान, व्यायामशाला या अन्य उपयुक्त स्थानों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।

डीसी ने बताया कि इसी प्रकार जिला स्तर पर मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डीसी ने बताया कि 20 जून को प्रात:7 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल सहित जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तर पर योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जन साधारण, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट्स और गाइड्स हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रात: 7 बजे से 8 तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय व खंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में एसडीएम फरीदाबाद शिखा, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ जयंत आहूजा, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा