जिला प्रशासन फरीदाबाद ने श्रीलंका सिविल सर्विस डेलिगेशन को दिखाई डिजिटल हरियाणा की झलक, प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन की दी जानकारी

Spread the love

 

श्रीलंका से आए प्रतिनिधिमंडल ने सरल केंद्र और फरीदाबाद तहसील का दौरा किया

– श्रीलंका से आए प्रतिनिधिमंडल ने भारत में चल रही डिजिटल सुविधाओं का बारीकी से किया अध्ययन

 

फरीदाबाद, 01 मई। विकसित भारत बनाने के लिए भारत में रखी गई डिजिटल इंडिया की नींव का आज पूरा विश्व लोहा मान रहा है। भारत में सुचारु रूप से चल रही डिजिटल सुविधाएं जिनका उद्देश्य आम नागरिकों के लिए प्रशासनिक कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से आसान करना है। यह जानकारी देते हुए सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने आज वीरवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के कोर समन्वयक डॉ ए पी सिंह की अगुवाई में पहुंचे श्रीलंका सिविल सर्विस के अधिकारियों के दल के साथ जिला में डिजिटल गवर्नेंस पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत कर अपने अपने विचार साझा किए।

सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने केंद्रीय एनसीजीजी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता कर आए हुए प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा की डिजिटल सेवाओं के बारे में पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने अंत्योदय सरल पोर्टल के बारे में बताया जिसको शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाएं और योजनाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। इसी तरह उन्होंने सीएम विंडो के बारे में बताया कि यह हरियाणा सरकार की एक ऐसी डिजिटल पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सुनिश्चित करना है। यह प्रणाली नागरिकों को फेसलेस डिजिटल सुविधा के जरिए सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जोड़ती है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जा सके। सरल केंद्र के बारे में बताया कि इस माध्यम से नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस, भूमि दस्तावेज, निवास प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस, बिजली-पानी के बिल, वृद्धावस्था पेंशन, और अन्य कई से अधिक सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। साथ ही सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने सरकार की विकास योजनाओं को लागू करने में जिला की प्रौद्योगिकी के उपयोग के बारे में बताया, जैसे कि सरल, भूमि अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस का कम्प्यूटरीकरण आदि। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी साझा की गई।

हरियाणा की डिजिटल सेवाएं काबिले तारीफ़ : श्री चामिंडा
श्रीलंका के पेंशन डिपार्टमेंट के महानिदेशक श्री चामिंडा ने सम्बंधित मुहिम के बारे में विस्तृत सवाल पूछे और जानकारी प्राप्त की। श्रीलंका सिविल सर्विस के अधिकारियों के दल ने सीईओ जिला परिषद सतबीर मान एवं सीटीएम अंकित को स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चल रही डिजिटल सेवाएं तारीफ के काबिल है, जो की आम लोगों और सरकार के बीच पारदर्शिता बरकरार रखती है। हम सब के लिए हरियाणा का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है जिसमें ऑनलाइन गवर्नेंस के बारे में ज्ञान अर्जित कर पा रहे है | हम जिला प्रशासन फरीदाबाद, हरियाणा सरकार एवं भारत सरकार का विशेष आभार प्रकट करते है।

वहीं सीटीएम अंकित कुमार के नेतृत्व में श्रीलंका सिविल सर्विस अधिकारियों को सरल केंद्र, फरीदाबाद तहसील व अन्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रणाली का भी निरीक्षण करवाया।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव