किसी भी समाज के विकास का आधार उद्योग होते हैं – राजेश नागर

Spread the love

मंत्री राजेश नागर ने उद्यमियों को दी होली की शुभकामनाएं
बोले, हरियाणा की सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने वाली सरकार है

फरीदाबाद
होली के अवसर पर फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने भव्य समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर पहुंचे। नागर ने उद्यमियों को होली की बधाई दी और कहा कि उद्यमी किसी भी समाज के विकास का मुख्य अंग होते हैं और हमारी हरियाणा सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने वाली सरकार है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की सरकार में जो कहा जाता है, वह किया जाता है। इसलिए देश की जनता का विश्वास हम पर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास के प्रति लगन प्रमुख पहलू हैं। नागर ने कहा कि भाजपा में अंत्योदय के मंत्र को माना जाता है जिसमें विकास से अछूते रह गए व्यक्ति तक भी विकास पहुंचना हमारा मुख्य उद्देश्य है।
नागर ने कहा कि किसी भी देश समाज का विकास उद्योगों पर आधारित होता है। एक उद्योग लगाने वाला उद्यमी न केवल अपने रोजगार का जरिया बनाता है बल्कि अन्य अनेक लोगों के परिवारों के भी भरण पोषण करने का कारण बनता है। हमारी सरकार उद्योगों को भरपूर सहायता कर रही है। यही कारण है कि आज हरियाणा तमाम क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आप फरीदाबाद क्षेत्र में ही हो रहे विकास कार्यों को देखेंगे तो पाएंगे की हर जरूरत की जगह पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि समाज ही सरकार को जरूरी इनपुट देता है। इसके लिए आप भी सरकार की आंख बनें और हमें जहां भी आवश्यक करने योग्य काम है, उसके बारे में बताएं।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आईएमटी में प्लॉट खरीदने, बेचने, ट्रांसफर करने आदि में व्याप्त भ्रष्टाचार को भाजपा सरकार ने समाप्त करने का काम किया है। वहीं इस औद्योगिक नगरी को विकसित करने के लिए अनेक प्रकल्प चल रहे हैं। इसमें आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को हम भरपूर सहयोग देने का आश्वासन देते हैं।
कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री राजेश नागर का चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरभान शर्मा, महासचिव दीपक प्रसाद, कोषाध्यक्ष योगराज गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष एम एल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष किशन कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम के मेहतानी, उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी रमेश अरोड़ा, उद्यमी एच एल भूटानी, जी एस दहिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद। विद्युत मंत्रालय के निर्देश पर आरईसी लिमिटेड द्वारा भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) टेक्नोलॉजी के उपयोग पर केंद्रित…

    Continue reading
    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    Spread the love

    Spread the love विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन फरीदाबाद। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    एआई-एमएल पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जूरी सदस्य एनपीटीआई डीजी हेमंत जैन को किया सम्मानित

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    पंच परिवर्तन विचार लेकर सिद्धदाता आश्रम पहुंचे आरएसएस नेता

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    याद की गई गुरु तेग बहादुर की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को किया नमन

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा

    आमजन शिकायतों के निवारण के लिए समाधान शिविरों का उठाएं लाभ : डीसी आयुष सिन्हा