कला एवं संस्कृति का भव्य संगम नजर आ रहा है शिल्प मेले में , देश दुनिया के कलाकार दे रहे हैं बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति

Spread the love

सूरजकुंड (फरीदाबाद) |

38 वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला पर्यटन निगम और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से छोटी और बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। सोमवार को मेले की बड़ी चौपाल पर केमरोन देश के लोक कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य और गायन से दर्शकों के दिलों में विशेष जगह बनाई। इसी प्रकार अन्य देशों और राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चला।
बड़ी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तंजानिया देश के पारंपरिक नृत्य, मेडागास्कर देश के गायन और वादन काफी लोकप्रिय रहा। इन देशों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा से भी दर्शकों को काफी आकर्षित किया। इनके अलावा म्यनमार, श्रीलंका, घाना, मालवी, जाम्बिया, टोगो और नॉर्थ ईस्टर्न देशों के कलाकारों ने अपनी संस्कृति और वेशभूषा पर आधारित कार्यक्रमों से समा बांधा। वहीं थीम स्टेट मध्य प्रदेश और ओडिशा के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोक कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियों का नजारा पेश किया।

छोटी चौपाल पर रागनी और लोकगीतों का सिलसिला जारी:
हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल की ओर से सोमवार को छोटी चौपाल पर रागनी, लोकगीत और हरियाणवी नृत्य आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। इसके अलावा कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्र की धुनों के माध्यम से भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। शिवराज एंड ग्रुप (बैगपाइपर पार्टी), रामनाथ एंड ग्रुप बीन पार्टी और अंशुल एंड अंकित ने गिटार की प्रस्तुति दी। पालाराम एंड ग्रुप की रागनी, कृष्ण कुमार एंड गु्रप का हरियाणवी लोक नृत्य, एकल और युगल नृत्य तथा प्रवीण मुकेजा एंड ग्रुप ने शास्त्रीय एवं हिंदी फ्यूजन बैंड से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इनके अलावा सीनियर श्रीराम मॉडल हाई स्कूल फरीदाबाद के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    Spread the love

    Spread the love   समाजसेविका सुनीता वर्मा को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बाल युवा नारी जागृति मंच के द्वारा किया गया  सम्मानित  फरीदाबाद। स्थानीय क्षेत्र के भुपानी मोड़ फरीदाबाद…

    Continue reading
    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveफरीदाबाद | हिन्दी को संविधान में देश की राजभाषा का दर्ज़ा दिया गया है और वर्ष 1949 में 14 सितम्बर के दिन ही संविधान सभा ने संघ की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    फर्जी CBI अधिकारी बनकर 22.42 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल टीम ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    राष्ट्रीय नारी रत्न अवार्ड 2025 से नवाजी गई समजेविका सुनीता वर्मा

    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का  हुआ आयोजन

    फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव कांवरा में किया ग्रामीणों से संवाद

    फरीदाबाद प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव कांवरा में किया ग्रामीणों से संवाद

    यमुना में अवैध खनन की जांच के लिए फील्ड में उतरी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम

    यमुना में अवैध खनन की जांच के लिए फील्ड में उतरी विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम