मंत्री राजेश नागर ने खुले दरबार में बनवाईं विकास की फ़ाइलें

Spread the love

बोले, तिगांव विधानसभा पूरे हरियाणा में नंबर एक पर होगी

 

फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने आज फिर अपने निवास पर खुला दरबार लगाया। जिसमें स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें रखी। इनमें अधिकांश स्थानीय विकास संबंधी मामले ही शामिल रहे। मंत्री राजेश नागर ने मौके पर ही अधिकारियों को विकास कार्य संबंधी फाइलें बनाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। इस अवसर पर बीपीटीपी पार्क फ्लोर के निवासियों ने कहा कि उनकी सर्विस लेन का मामला बिल्डर ने लंबे समय से अटकाया हुआ है। जिससे उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिल्डर ने 4 महीने पहले यह काम तुरंत प्रभाव से करवाने की बात कही थी, लेकिन अब तक पूरा नहीं किया है। अब बारिश का मौसम सर पर है लेकिन सर्विस लेन नहीं बनी है।जिससे उनको परेशानी होना तय है। लोगों ने मंत्री राजेश नागर से कहा कि वह बिल्डर को सख्त आदेश देकर उनकी सर्विस लाइन बनवाएं। मंत्री राजेश नागर ने तुरंत बीपीटीपी के एमडी को फोन पर निर्देश दिए, एमडी ने बताया कि दो सर्विस लाइन थी जिसमें से एक पर काम चल रहा है और दूसरी सर्विस रोड पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार दीपावली एनक्लेव के लोगों ने अपने यहां सड़क खड़ंजे की मांग रखी जिस पर मंत्री राजेश नागर ने तुरंत प्रभाव से काम करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस्माइलपुर, अजय नगर, जगमाल एनक्लेव आसपास के लोगों ने पुस्ता रोड को बनवाने की मांग रखी जिस पर मंत्री राजेश नागर ने उसी समय अधिकारी को विकास संबंधी फाइल बनवाने के निर्देश दिए।
राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से तिगांव विधानसभा क्षेत्र में हर तरफ विकास कार्य चल रहे हैं और रोज नए विकास कार्यों की फाइलें बनवा रहे हैं। फिलहाल सभी विभागों को सड़कों की मरम्मत करने और सीवर आदि की सफाई को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि बरसात के मौसम में किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि अब अधिकारियों की शिकायतें खुले दरबार में आनी कम हो गई हैं जिससे लगता है कि सुशासन का सपना पूरा हो रहा है।

  • Related Posts

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    Spread the love

    Spread the love पूर्व सांसद भड़ाना ने गांव बड़ौली में तोडफ़ोड़ के विरोध में चल रहे धरने को दिया समर्थन फरीदाबाद, 14 दिसम्बर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना…

    Continue reading
    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    Spread the love

    Spread the love सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का समापन   फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव का आज समापन हो गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    कांग्रेस ने लोगों को बसाने, भाजपा ने उजाडऩे का किया काम : अवतार भड़ाना

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    देश की सांस्कृतिक समरसता को ताकत देगा गुर्जर महोत्सव – राजेश नागर

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल