नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट एवं युवा संगठन सेक्टर-23 द्वारा भण्डारे का आयोजन

Spread the love

फरीदाबाद। नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट एवं युवा संगठन सेक्टर-23 द्वारा नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन सेक्टर-22-23 के चौक पर किया गया।
इस अवसर पर भण्डारा वितरण का शुभारंभ वार्ड नम्बर-चार की पार्षद के पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, प्रवीण दत्त शर्मा, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि पावन नवरात्र के उपलक्ष्य में पूरा शहर भक्तिमय है। इन दिनों सभी मंदिरों व अन्य स्थानों पर श्रद्धालु लोगों के लिए भण्डारे आयोजित किया जा रहे है। इसी कड़ी में आज नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट व युवा संगठन सेक्टर-23 की टीम द्वारा एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। वह दोनों ही टीमों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते है। नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने बताया कि दोनों ही टीम इस तरह के आयोजन वर्ष में कई बार करती है। इस भण्डारे में श्रद्धालुओं के लिए आलू-टमाटर की सब्जी, पूडिय़ां व ठण्डे पानी की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर साहिल अली, लखन तेवतिया, हार्दिक गुलाटी, सोनू शर्मा, विनय गिरधर, संजीव कुशवाहा, मनीष शर्मा, ऋषभ चांदना, ऋषभ अली, अतुल सचदेवा सहित अन्य सहयोगियों ने विशेष सहयोग किया।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव