जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह

Spread the love

– जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 16 परिवाद में से नौ का मौके पर ही समाधान: राव नरबीर सिंह
– पेयजल संकट किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं, अवैध आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट करें सील, इस सप्ताह दें रिपोर्ट
– जन शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतने के आदेश

फरीदाबाद,  मई | हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण और वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों को आमजन के प्रति उत्तरदायी और संवेदनशील व्यवहार अपनाना चाहिए तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह आज सोमवार को फरीदाबाद सेक्टर 12 स्थित हुडा कन्वेंशन सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक के दौरान उपायुक्त विक्रम सिंह ने मंत्री श्री राव नरबीर सिंह का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। बैठक में कुल 16 परिवाद रखे गए, मौके पर नौ मामलों का निवारण किया गया। शेष 07 मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पेयजल संकट किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बैठक में निजी अस्पताल के खिलाफ आई शिकायत के संबंध में राज्य स्तरीय कमेटी से जांच कराने के आदेश दिए। सेक्टर 23 में पीने के पानी की उपलब्धता को लेकर भी अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं। लोगों को पानी के टैंकर नहीं पेयजल का स्थाई समाधान सुनिश्चित करें। इसमें एमसीएफ व एफएमडीए को मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। ट्यूबवेल ऑपरेटर संबंधित मामले में उन्होंने जांच शुरू कर जल्द से जल्द कार्रवाई के आदेश दिए।

सेक्टर 25 में सर्विस रोड निर्माण संबंधी एक मामले में अधिकारियों को आगामी 30 मई तक कार्य पूरा करने के आदेश दिए। इसी तरह सेक्टर 75-76 से जुड़े एक मामले में हाई टेंशन पोल सड़क के बीच में खड़े होने की एक शिकायत पर सर्वे रिपोर्ट के साथ जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी बीच लोगों के सुगम आवागमन के लिए सर्विस रोड की मरम्मत के आदेश दिए।

उन्होंने शहर में मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सभी ड्रेनों की सफाई और डिसिल्टिंग का कार्य समय पर पूरा करने के आदेश दिए। वहीं फाइनेंशियल फ्रॉड के एक मामले में मंत्री ने दोनों पक्षों को डीसी और ग्रीवेंस कमेटी के समक्ष पेश होकर जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए।

अवैध आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट करें सील, इस सप्ताह दें रिपोर्ट
परिवाद बैठक से अलग एक मामले में पोलुशन कंट्रोल बोर्ड को निर्देश दिए कि जिला में चल रहे आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) की जांच कर इस सप्ताह अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे और अवैध आरएमसी प्लांट को सील करें। गांव दयालपुर से संबंधित मामले में सड़क चौड़ीकरण से संबंधित एक शिकायत में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निर्देश दिए कि यदि रास्ते में लोगों के घर आते हैं तो उन्हें न तोड़ा जाए और बीच का वैकल्पिक मार्ग निकालकर कार्य किया जाए। मंत्री ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जनहित के कार्यों में पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि आमजन को राहत मिल सके और शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित हो।

जन शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतने के आदेश
हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण और वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारी त्वरित कार्रवाई करें और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएं। बैठक में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों से संबंधित फाइलों पर बार-बार आपत्तियाँ (ऑब्जेक्शन) लगाने की बजाय एक बार में ही परिवादी को स्पष्ट रूप से नियमों की जानकारी दे दी जाए, ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की तरह आमजन की बात को गंभीरता से सुनना चाहिए और समयबद्ध ढंग से समस्याओं का निपटारा करना चाहिए।

  • Related Posts

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    Spread the love

    Spread the love  किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे- सुमित गौड़   फरीदाबाद | फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और प्रशासनिक दमन के खिलाफ…

    Continue reading
    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद, 9 दिसंबर |  डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य मंत्री (शिक्षा), भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव