घर में घुस चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो और आरोपियों को थाना NIT पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Spread the love

फरीदाबाद|  पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह के द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना NIT की पुलिस टीम ने घर में घुसकर चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में आरोपी नीतीश व शाहनवाज गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि NIT में रहने वाली महिला ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 23 दिसम्बर 2024 की सुबह समय करीब 6.00 बजे अनजान व्यक्ति उसके घर में घसे और रसोई से सब्जी काटने वाले चाकू के बल पर दो अगूठी, एक जोडी TOPS व लगभग 10-12 हजार रुपये लेकर फरार हो गये। जिसका मामला थाना NIT में दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला ब्लॉईंड था। आरोपियो द्वारा किसी प्रकार का कोई सुराग नही छोडा था। थाना पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर से आऱोपी धीरज को गिरफ्तार किया गया था जिसको पुलिस रिमांड पर लिया गया।

अब थाना NIT की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी नीतीश वासी गांव श्यामपुर मधाय जिला बांका बिहार हाल राजीव कॉलोनी फरीदाबाद व शाहनवाज वासी गाम शाहजामल अलीगढ़ हाल सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ को सेक्टर 56 से गिरफ्तार किया है, पूछताछ में सामने आया कि तीन आरोपी दोस्त है तथा नशा करने के आदी हैं, आरोपी शाहनवाज वारदात के समय धीरज के साथ मकान में घुसा था और नीतीश बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा । आरोपी धीरज ने लूट के आभूषणों को बेच दिया था, आरोपियों ने ₹40000 बरामद कराए हैं। शाहनवाज के विरुद्ध पूर्व में भी थाना शहर बल्लभगढ़ में एक चोरी का मामला दर्ज है आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

  • Related Posts

    फोन हैक कर खाता से निकाले 93,900/-रू, साइबर थाना NIT टीम ने फोन कॉलर को किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने लिंक भेज फोन हैक करके खाता से…

    Continue reading
    वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने 14 मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद |  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने साइबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में सबमिशन 72,165 तक पहुँचे, यह भारत के तेज़ी से उभरते युवा नवाचार इकोसिस्टम का सशक्त प्रमाण है – डॉ. सुखान्त मजुमदार

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की हुई समीक्षा

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    लघु सचिवालय फरीदाबाद में योग के लिए प्रतिदिन 5 मिनट का ‘Y-Break’ योग सत्र प्रारम्भ

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव

    हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला : टूरिस्ट और अन्य परमिट वाहनों की चलने की अवधि में बदलाव