नकल रहित परीक्षा करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी : डीसी

Spread the love

– बोर्ड परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सजग :

फरीदाबाद।
यदि कोई व्यक्ति नकल करवाते हुए पाया जाता है तो उसको पुलिस के हवाले करें। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम इन परीक्षा को सही ढंग से होने दें, ताकि बच्चों का अच्छा भविष्य हो। यह वाक्य डीसी विक्रम सिंह ने जिला में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं नकल रहित संपूर्ण करवाने को लेकर कहे।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओ की पवित्रता बनाए रखने और नकल रहित परीक्षाओं के संचालन के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए विभिन्न फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। साथ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वायड भी निरंतर केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में नकल करवाने व पेपर आउट होने जैसी घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन नकल रोकने एवं पेपर लीक के मामलों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति से काम कर रहा है।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अपना काम मुस्तैदी से करे और गांवों में फ्लैग मार्च निकालने के साथ लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के अलावा और कोई अन्य व्यक्ति नजर न आए, पुलिस अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए की वह स्वयं परीक्षा केंद्रों पर जाकर स्थिति का जायज़ा लें और बोर्ड परीक्षा बिना किसी अड़चन के संपूर्ण हो, इसको लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं होना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    Spread the love

    Spread the love  फरीदाबाद,  दिसम्बर। डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया…

    Continue reading
    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    Spread the love

    Spread the love  वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीन गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह: डीसी आयुष सिन्हा

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    स्वच्छ पर्यावरण से सुरक्षित भविष्य की ओर

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    गुर्जर महोत्सव में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया व एक ईंट से जोड़ा पूरा समाज : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना एक महान सेवा : विपुल गोयल

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे

    श्री रामकथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, भक्तों ने लगाये जय श्रीराम के जयकारे